Homeपंजाब

कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद : लुधियाना में बंद को लेकर मिला जुला असर

किसानों ने भारत नगर चौक किया जाम

कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद : लुधियाना में बंद को लेकर मिला जुला असर

कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद : लुधियाना में बंद को लेकर मिला जुला असर, किसानों ने भारत नगर चौक किया जाम लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना में मिनी ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ
लुधियाना में पकड़ी 72 लाख की हेरोइन :
लोक इन्साफ पार्टी की तरफ से किसान आंदोलन को मजबुती देने के लिए निकाली साइकल रैली : अतुल कपूर

कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद : लुधियाना में बंद को लेकर मिला जुला असर, किसानों ने भारत नगर चौक किया जाम

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानून के खिलाफ शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं सुबह 9 बजे के करीब लुधियाना में लाडोवाल रेलवे स्टेशन पर धरना देने के लिए किसान जत्थेबंदियां पहुंचना शुरू हो गई हैं। सिविल लाइन एरिया में लोग दुकानें खोलने की तैयारी कर रहे हैं। उधर, किसानों ने भारत नगर चौक जाम कर दिया है। पुलिस ने चौक में बैरिकेडिंग कर दी है। शहर के कई बाजार खुले हैं, जबकि प्रमुख बाजारों में दुकानें अभी बंद हैं। दुकानदार फिलहाल हालात का जायजा ले रहे हैं। इधर हैबोवाल चौक में भी किसान जत्थेबंदियां ने बंद के दौरान प्रदर्शन किया व् नारेबाजी की। 

लुधियाना में बीजेपी कार्यालय के बाहर तैनात किया पुलिस बल

शहर में चौड़ा बाजार, घुमार मंडी, फील्ड गंज, सीएमसी रोड में अभी ज्यादातर दुकानें नहीं खुली हैं। जबकि हैबोवाल मार्केट, चंडीगढ़ रोड, राजपुरा रोड, नूरवाला रोड, सिविल लाइन्स में काफी दुकानें खुली हैं। लेकिन दुकानदार एतिहात बरत रहे हैं। शहर में ट्रैफिक भी सामान्य है। ट्रैफिक को अन्य रास्तों पर डायवर्ट किया जा रहा है। लुधियाना प्रशासन ने भी भारत बंद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नाकाबंदी की है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल का कहना है कि सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। लोक इंसाफ पार्टी ने भी बंद को पूर्ण समर्थन देने की बात कही है। संगठनों के रुख देते हुए बस और रेल सेवा प्रभावित होने की आशंका है।

माल रोड पर तीन कार्यालयों को करवाया बंद

माल रोड पर तीन कांप्लेक्स में चल रहे विभिन्न कार्यालयों को बंद करवाने के लिए किसान समर्थक पहुंचे। इन कांप्लेक्सों में चल रहे कार्यालयों में काम करने के लिए पहुंचे लोगों को किसान समर्थकों ने रोका और हाथापाई की। बंद करवाने आए कुलविंदर सिंह ने कहा कि इन कार्यालय के संचालकों को अपील की थी कि वे किसानों का साथ दें और कानून वापस लेने तक के संघर्ष से जुड़े रहें। माल रोड पर प्रदर्शन करने वालों में अमर सिंह, चेतन कुमार, सुरेश शर्मा, अजय त्यागी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

मुंडिया कलां मार्केट में बंद का असर नहीं

लुधियाना महानगर के बाहरी इलाकों में भारत बंद का असर नहीं दिख रहा है। रामनगर मार्केट व बजाज मार्केट आदि में दुकानें खुली रही और ग्राहक भी आते रहे। यहां के दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि सुबह जब उन्होंने दुकान की साफ-सफाई करनी शुरू की तो दो ग्राहक सामान लेने आ गए मना करने पर उन्होंने रिक्वेस्ट करनी शुरू कर दी। पीपल चौक, लोहारा रोड, 35 फुट रोड आदि में दुकानें खुली रही और भारी संख्या में ग्राहक सामान खरीदते नजर आए। तेतीस फुटा रोड स्थित लोग मिठाई की खरीददारी व किराने की दुकान पर भी लोगों को खरीदारी करते हुए देखा गया।
कृषि सुधार कानून के खिलाफ देशभर के किसानों के चल रहे आंदोलन के दौरान विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 26 मार्च को भारत बंद करने के आह्वान पर जगराओं के लगभग सभी बाजार पूर्ण तौर पर बंद रहे लेकिन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। गौरतलब है कि किसान संगठनों द्वारा बंद करने के आह्वान के बाद वीरवार को शहर में अनाउंसमेंट करवा कर लोगों को उनका सहयोग करने के लिए निवेदन किया गया था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0