Homeचण्डीगढ़

कोरोना वैक्सीनेशन : डाॅ. अमनदीप ने कहा -हमारे पास रोज 10 हजार वैक्सीन लगाने के इंतजाम

44 जगह पर वैक्सीनेशन किया जा रहा

कोरोना वैक्सीनेशन : डाॅ. अमनदीप ने कहा -हमारे पास रोज 10 हजार वैक्सीन लगाने के इंतजाम

कोरोना वैक्सीनेशन : डाॅ. अमनदीप ने कहा -हमारे पास रोज 10 हजार वैक्सीन लगाने के इंतजाम, लोग आगे आएं 44 जगह पर वैक्सीनेशन किया जा रहा, पंजाब में यूक

हल्का निवासियों के प्यार, सम्मान और आशीर्वाद सदके सीट जीतकर आप की झोली डालेंगे : कुलवंत सिद्धू
युवक के पिता से मारपीट करके पत्नी को जबरन ले गए ससुराल वाले
12 दिसंबर को देशभर के टोल फ्री करेंगे किसान

कोरोना वैक्सीनेशन : डाॅ. अमनदीप ने कहा -हमारे पास रोज 10 हजार वैक्सीन लगाने के इंतजाम, लोग आगे आएं

44 जगह पर वैक्सीनेशन किया जा रहा, पंजाब में यूके के स्ट्रेन की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ में भी खतरा

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : 

शहर में एक तरफ संक्रमण रोकने के लिए कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं, दूसरी ओर लोग बिना मास्क डाले बाहर घूम रहे हैं। दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा।

डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डाॅ. अमनदीप कंग ने कहा कि 1 अप्रैल से 45 साल से उम्र वर्ग के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक 45 साल से ऊपर के व्यक्ति को पहले से किसी बीमारी का सर्टिफिकेट देना पड़ता था। लेकिन अब यह शर्त सरकार ने हटा दी है।
उन्होंने बताया कि हमारे पास रोजाना 10,000 लोगों को वैक्सीन लगाने की सुविधा है। लोगों को बिना किसी डर के वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में 44 जगह पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। हेल्थ डिपार्टमेंट के पास 75 हजार लोगों के लिए वैक्सीन की डोज उपलब्ध है।
डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज ने डाॅ. अमनदीप कंग ने कहा कि पंजाब में यूके के स्ट्रेन की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ में भी नए स्ट्रेन के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसकी यह है कि पंजाब और चंडीगढ़ के बीच ज्यादा दूरी नहीं है। इसके अलावा पंजाब से भारी संख्या में लोग आते जाते हैं।
लोगों को दो गज की दूरी और मास्क जरूर पहना चाहिए। प्रशासन की ओर से एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स को बंद करने व होटल, रेस्तरां व ढाबों को बंद करने का समय कम करने के बाद भी मार्केट्स में लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। शहर में बिना मास्क के पब्लिक प्लेस में लोग बिना किसी डर के घूम रहे हैं। यह घातक सिद्ध हो सकता है।

किसान मंडियों में किसानाें और अन्य विक्रेताओं का मौके पर ही होगा टेस्ट

शहर में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथोरिटी की ओर से बुधवार को शहर में 14 और कंटेंमेंट जोन बनाए हैं। इसमें सख्ती के साथ लोगों का हेल्थ चेकअप व सेनेटाइजेशन करने को कहा गया है।
शहर में सेक्टर-11 में हाउस नंबर 245 से 247, सेक्टर- 15 में 56 से 57, सेक्टर- 20 में 542 से 543, 225 से 228 तक, सेक्टर- 21 में 2113 से 2116, सेक्टर- 22 में 1681 से 1682, सेक्टर- 23 में 260 से262, सेक्टर- 27 में 3169 से 3180 तक, सेक्टर- 30 में 268 से272 तक, सेक्टर- 30 आरबीआई कालोनी में हाउस नंबर 694 से 697 बी तक, सेक्टर- 38 बी में 1505 से 1506 तक, सेक्टर- 41ए में 526 से527/2 तक, सेक्टर- 63 में 2009 से 2012 सी तक और धनास में हाउस नंबर 510 से 511 तक कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
प्रशासन ने अब अपनी मंडियों में आने वाले लोगों के साथ किसानों व दूसरे विक्रेताओं के मौके पर रेेपिड एंटीजन टेस्ट करने का निर्णय लिया है। अपनी मंडी सेक्टर-29 व रामदरबार में वीरवार को टैस्ट किये जाएंगे। वहीं स्कूलों व कालेजों में टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ के भी नियमित रुप से टैस्ट हो रहे हैं।

छुट्‌टी की अवधि में बदलाव करने पर विरोध

पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने न्यू नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन कोविड-19 सेंटर में ड्यूटी के बाद छुट्‌टी की अवधि में बदलाव करने पर रोष जताया है। इसे स्थिगित करने को लेकर पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगत राम को पत्र लिखा है। कहा है कि कोविड-19 सेंटर में 7 दिन की ड्यूटी के बाद महज 2 दिन का आराम दिया जा रहा है।
फिर अगले 7 दिन के लिए नर्सिंग ऑफिसर के तैनाती पर उसकी ड्यूटी लगाने का आदेश दिया गया। अगर इस नियम को लागू किया गया तो इससे एक तरफ जहां नर्सिंग ऑफिसर कोविड-19 हॉस्पिटल में ड्यूटी के कारण तनाव में आ जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार और पीजीआई के अन्य विभागों में संक्रमण का भी खतरा बढ़ेगा।

संक्रमण राेकने के लिए डीसी ने बनाई टीमें

जिले में पिछले कुछ दिन में कोविड-19 की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसे देखते हुए व कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने एक टीम का गठन किया है। ये टीम जिले में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों का गहनता से पता लगाएगी, ताकि कोविड-19 को आगे फैलने से रोका जा सके।
यह टीम जिला डीसी आफिस द्वारा स्थापित जिला कंट्रोल रूम से संचालित होगी। सिविल सर्जन पंचकूला इस टीम को कोविड-19 के सक्रिय मरीजों व उनके परिवार के सदस्यों का विवरण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। ताकि मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की पहचान हो सके।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0