Homeचण्डीगढ़

बिना मास्क पहने सुखना की गेड़ी पड़ी महंगी, कटा चालान

बिना मास्क पहने सुखना की गेड़ी पड़ी महंगी, कटा चालान

‘कोविड गाइडलाइन मानूंगा’ : बिना मास्क पहने सुखना की गेड़ी पड़ी महंगी, कटा चालान, अब प्राइवेट लैब से भी करवाई जाएगी सैंपल टेस्टिंग चंडीगढ़ : (पी9 ब

ब्रदर सेवा दल एवं गुरमीत सिंह बिंदरा द्वारा सुरजीत सिंह डीप्टी का मनाया जन्मदिन : टोनी बक्शी
श्री देसराज चुघ व् श्रीमती विष्णा चुघ की 59वी सालगिरह केक काट मनाई : सतीश प्रणामी
श्रीमद् भागवत कथा में सभी पुराणों का सार : अमन जैन

‘कोविड गाइडलाइन मानूंगा’ : बिना मास्क पहने सुखना की गेड़ी पड़ी महंगी, कटा चालान, अब प्राइवेट लैब से भी करवाई जाएगी सैंपल टेस्टिंग

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

अब प्राइवेट लैब से भी करवाई जाएगी सैंपल टेस्टिंग

चंडीगढ़ में किसी भी तरह के राजनीतिक, सामजिक और शादी समारोहों के लिए एरिया सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ही मंजूरी देंगे। प्रशासक की तरफ से दिए गए निर्देशों पर मंगलवार को डीसी ने ये आदेश जारी किए। डीसी ने तीनों एसडीएम को कहा है कि वे अगर तय निर्देशों के तहत किसी तरह के इवेंट की मंजूरी देते हैं तो उससे पहले आयोजक से लिखित में एक अंडरटेकिंग जरूर ले लें। इसमें लिखा होना चाहिए कि वह सभी तरह के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।

मंजूरी के लिए यह लिखकर देना होगा…

इनडोर प्रोग्राम में क्षमता से 50 फीसदी या 100 लोग ही बुलाएंगे। आउटडोर में 200 लोग बुलाएंगे।
आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर का बंदोबस्त करेंगे
कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए मास्क भी मुहैया करवाएंगे

पीयू ‘लाइब्रेरी बंद कीं, ऑनलाइन क्लासें चलेंगी

​​​​​​​ पीयू ने ‘एसी जोशी लाइब्रेरी’ समेत सभी डिपार्टमेंट की लाइब्रेरी बंद कर दी हैं। ऑनलाइन चल रही क्लासें और एग्जाम जारी रहेंगे। हाेली मिलन समेत कैंपस में कोई भी प्रोग्राम नहीं होगा। पहले से मंजूरशुदा कार्यक्रम होंगे।
किसी भी तरह लोगों के इकट्‌ठे होने पर रोक लगा दी गई है। प्रदर्शन भी नहीं किया जाएगा। डीसी की मंजूरी जरूरी।

एमटेक की क्लासें ऑनलाइन चलेंगी

पेक ने अपनी एमटेक की क्लासें 31 मार्च तक ऑनलाइन कर दी हैं। ऑफलाइन हो रहे पहले सेमेस्टर के एग्जाम जारी रहेंगे। इस हफ्ते 175 और अगले हफ्ते इतने ही स्टूडेंट्स को पेक ने एग्जाम के लिए बुलाया था। दोनों ही संस्थानों नॉन टीचिंग और फैकल्टी का आना जरूरी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0