Homeपंजाब

आंख और मुंह में मिर्ची डाल डेयरी मालिक को तेज हथियारों से काट डाला

मंगलवार सुबह रायकोट में अज्ञात लोगों ने वारदात को दिया अन्जाम

आंख और मुंह में मिर्ची डाल डेयरी मालिक को तेज हथियारों से काट डाला

दर्दनाक हत्या : आंख और मुंह में मिर्ची डाल डेयरी मालिक को तेज हथियारों से काट डाला मंगलवार सुबह रायकोट में अज्ञात लोगों ने वारदात को दिया अन्जाम 

शिव सेना युवा मोर्चा को व्यपारी वर्ग का मिल रहा भारी समर्थन : आर डी पुरी
डीएसपी हरजिंदर सिंह की मौत की जिम्मेदार पंजाब सरकार : विशाल मदान
राकेश जैन ने 25वीं सालगिरह दवाइयां एवं ट्राइसाइकिल बांट मनाई

दर्दनाक हत्या : आंख और मुंह में मिर्ची डाल डेयरी मालिक को तेज हथियारों से काट डाला

मंगलवार सुबह रायकोट में अज्ञात लोगों ने वारदात को दिया अन्जाम 

रायकोट/लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।

गांव बड़ून्दी में हमलावरों ने डेयरी संचालक किसान के मुंह और आंख में मिर्च पाउडर डालकर तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान रजिन्दर सिंह उर्फ जिन्दर (49) पुत्र मेजर सिंह के तौर पर हुई। चौकी लोहटबद्दी पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई जसविन्दर सिंह ने बताया कि रजिन्दर सिंह खेती के साथ-साथ दूध की डेयरी चलाता था।
राेज की तरह मंगलवार सुबह 6 बजे गांव रसूलपुर स्थित पशु फार्म हाउस पर स्कूटर से जा रहा था। इस दौरान जब वह नानकसर ठाठ से थोड़ी दूर गया तो कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। वहीं, गांव के लाेगाें के मुताबिक हमलावरों ने मृतक के मुंह और आंख में पहले मिर्च पाउडर डाला और फिर तेजधार हथियारों से बेरहमी के साथ कत्ल किया है।
मृतक के शरीर, हाथ और चेहरे को कई जगह बुरी तरह से काटा हुआ है। लोगों ने बताया कि रजिन्दर सिंह उर्फ जिन्दर सिंह अच्छे किसान परिवार से संबंध रखता थे। जो कृषि साथ-साथ फार्म हाउस बनाकर अपनी निजी डेयरी चलाते थे। उन्होंने बताया कि उनकी किसी रंजिश भी नहीं थी।

जांच जारी है, जल्द सुलाझाएंगे मामला

कत्ल की सूचना मिलते ही पुलिस बड़े अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। साथ ही फाॅरेंसिंक टीम और डाॅग स्क्वायड की टीम बुला को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि सुबह होने की वजह से रोड पर लोगों की आवाजाही भी कम थी। जांच के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी।
एसपी आईबीपी राजबीर सिंह ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि, मृतक की या उसके परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश और दुश्मनी भी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि कत्ल की इस गुत्थी को जल्द सुलझा लिया जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0