Homeपंजाब

कोरोना का कहर जारी दूसरे दिन भी 10 मौतें

कोरोना का कहर जारी दूसरे दिन भी 10 मौतें

कोरोना का कहर जारी दूसरे दिन भी 10 मौतें, 230 संक्रमित केस आए होशियारपुर : (पी9 ब्यूरो) :  कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। चौबीस

नागपुर देश का पहला शहर जहां एक साल बाद फिर लगा लॉकडाउन
कोरोना का आतंक : 964 कोरोना संक्रमित मिले, 28 ने दम तोड़ा
KIPPS MARKET AND MALHAR ROAD PROBLEMS SHOULD BE ADDRESSED IMMEDIATELY: ADV. BIKRAM SIDHU

कोरोना का कहर जारी दूसरे दिन भी 10 मौतें, 230 संक्रमित केस आए

होशियारपुर : (पी9 ब्यूरो) : 

कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। चौबीस घंटे में कोरोना ने 230 लोगों को अपनी चपेट में लिया है साथ ही दस लोगों की मौत हुई है। लापरवाही के आलम में पिछले एक सप्ताह से 200 से ऊपर हर रोज केस आने लगे हैं।

कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। चौबीस घंटे में कोरोना ने 230 लोगों को अपनी चपेट में लिया है, साथ ही दस लोगों की मौत हुई है। लापरवाही के आलम में पिछले एक सप्ताह से 200 से ऊपर हर रोज केस आने लगे हैं। मौतों का भी आंकड़ा बढ़ने लगा है। अगर हम अब भी न चेते तो स्थिति और ज्यादा गंभीर होगी। अब तक 463 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि अनलाक होने के बाद कोरोना घातक हुआ है। वहीं कुल पाजिटिव केसों की संख्या 11,879 हो चुकी है। 2684 लोगों के सैंपल लिए गए हैं और 2351 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। अब तक 3,65,603 सैंपलों में से 3,47,929 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं और 5656 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है जबकि 202 सैंपल इनवैलेड पाए गए हैं। यदि एक्टिव केसों की बात की जाए तो जिले में 1766 हैं जबकि 10,386 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 230 पाजिटिवों में होशियारपुर शहर के 15 व स्वास्थ्य केंद्रों के 200 और 15 अन्य जिलों के हैं।

इन लोगों ने तोडा दम

कोरोना से मरने वालों में पोसी का रहने वाला 60 वर्षीय व्यक्ति, भूंगा की रहने वाली 65 वर्षीय महिला, चक्कोवाल का रहने वाला 42 वर्षीय व्यक्ति, दसूहा का रहने वाला 61 वर्षीय व्यक्ति, चक्कोवाल की रहने वाली 62 वर्षीय महिला, चक्कोवाल की ही रहने वाली 80 वर्षीय महिला, गढ़दीवाला का रहने वाला 72 वर्षीय व्यक्ति, दसूहा का कहने वाला 42 वर्षीय व्यक्ति, होशियारपुर के मोहल्ला कृष्णा नगर का रहने वाला 72 वर्षीय व्यक्ति व सुखदेव नगर का रहने वाला 70 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

अब सख्त हुई पुलिस

गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को न कोई रोकने वाला था और न ही इसका पालन करवाने को तैयार था। अब धीरे धीरे प्रशासन सख्त हो रहा है और मास्क न लगाने या फिर क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस लोगों को मास्क बांट रही है और जगह जगह कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए मीटिग की जा रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0