Homeपंजाब

राम नवमी के उपलक्ष में निकलने वाली 18वी शोभायात्रा 17 अप्रैल को : अशोक शर्मा

राम नवमी के उपलक्ष में निकलने वाली 18वी शोभायात्रा 17 अप्रैल को  : अशोक शर्मा

राम नवमी के उपलक्ष में निकलने वाली 18वी शोभायात्रा 17 अप्रैल को, सुखपाल जी महाराज की अध्यक्षता में प्रचार समग्री रलीज़ की गई : अशोक शर्मा  चांदी क

दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का सुशील राजू थापर को दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी
समाज हित कार्य के लिए सभी हो एकजुट : हरकेश मित्तल
प्राइवेट हॉस्पिटलों की लूट खसूट पर ध्यान दे सरकार : राजन राणा

राम नवमी के उपलक्ष में निकलने वाली 18वी शोभायात्रा 17 अप्रैल को, सुखपाल जी महाराज की अध्यक्षता में प्रचार समग्री रलीज़ की गई : अशोक शर्मा 

चांदी के राम दरबार एवं सुंदर झांकियो से सुशोभित होगी यात्रा 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

राम महोत्सव कमेटी द्वारा 18वी राम नवमी की शोभायात्रा 17 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है। इस उपलक्ष में स्वामी सुखपाल जी महाराज की अध्यक्षता में प्राचीन बाला जी मन्दिर जोशी नगर में प्रचार समग्री रलीज़ की गई। सुखपाल जी महाराज ने प्रभु राम की महिमा के बारे में विस्तार में वर्णन किया। जनरल सेक्रेटरी जगदीश भाटिया ने 18वी राम नवमी की शोभायात्रा के बारे में विस्तार में जानकारी दी। प्रभू राम के जयघोष के साथ मीटिंग की शुरुआत की। प्रधान अशोक शर्मा ने बताया 17 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा चिन्तपूर्णी मन्दिर नजदीक ज्वाला सिंह चौक से शुरू होकर जस्सिया रोड से होती हुई 22फूटी रोड से चांदी राम पोर्टली फार्म से भूरीवाले चौक से हैबोवाल मैन रोड से होती हुई बैंक कलोनी माँ चिंतपूर्णी मन्दिर बलोके रोड हैबोवाल में महा आरती के साथ सम्पन होगी। 
जनरल सेक्रेटरी जगदीश भाटिया ने बताया कि यात्रा के रूट को अच्छे तरीके से सजाया जायेगा। बैंड बाजो और सुन्दर झांकियो के साथ प्रभू राम का उत्सव दुकानदारों, धार्मिक एवं समाजिक लोगो द्वारा जगह जगह लंगरों का ख़ास प्रबन्ध कर मनाया जायेगा। 
रथ इंचार्ज सुनील मेहता ने बताया कि रथ को चांदी के राम दरबार से सजाया जाएगा एवं हर वर्ष की भांति इस बार भी सभी रथ सेवक पुरे रास्ते नंगे पाँव प्रभु नाम के जयकारो संग रथ को खींचेगे। यात्रा वाले दिन सारा इलाका राम नाम के जैकारो से राममय होजाएगा। 
इस मोके पर ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर, भाजपा लीगल सैल के पंजाब कन्वीनर राकेश भाटिया, डिपिन शर्मा, मोहन शर्मा, पी राज शर्मा, सूरज शर्मा, पवन कुमार, शिव कुमार, रुपेश कुमार, केवल कृष्ण मोदी, महिंद्र जोशी, हितेश भारद्वाज, धार्मिक गायक प्रदीप शर्मा, विशेष तोर पर हाजिर रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0