Homeपंजाब

लुधियाना के कांग्रेसियों ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र

लुधियाना के कांग्रेसियों ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र

लुधियाना के कांग्रेसियों ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, राहुल को अध्यक्ष व कैप्टन अमरिंदर सिंह को बनाएं पीएम पद का दावेदार लुधियाना : (पी9 ब्यूरो)

महाशिवरात्रि भोलेनाथ की रिसेप्शन पर 9वा वार्षिक भंडारा सम्पन : अतुल कपूर
स्वतंत्रता दिवस पर मंदिर प्रांगण में फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज : अमन जैन
विधायक कुलवंत सिद्धू को बधाई देने वालो का लगा तांता

लुधियाना के कांग्रेसियों ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, राहुल को अध्यक्ष व कैप्टन अमरिंदर सिंह को बनाएं पीएम पद का दावेदार

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

कांग्रेस पार्टी के अंदर राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग उठने लगी है।लुधियाना के कांग्रेसियों ने भी सोनिया गांधी को पत्र लिखकर राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय बनाने की मांग की है। यही नहीं लुधियाना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तो 2024 लोकसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करने की भी मांग कर दी।
पंजाब कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे परमिंदर मेहता व उनके सहयोगियों ने शनिवार को सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। परमिंदर मेहता ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राहुल युवाओं की पसंद हैं और वह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर सकते हैं।
मेहता ने पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस पार्टी में कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे अनुभव नेता हैं और उनके पास सरकार चलाने का अनुभव है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह में नरेंद्र मोदी को टक्कर देने की पूरी क्षमता है, इसलिए अगर आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया जाता है तो पार्टी को जीत मिलेगी और फिर से कांग्रेस सत्ता में आ जाएगी।
परमिंदर मेहता ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पत्र सोनिया गांधी को भेजा है और उनसे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सांझा किया है। मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब लगातार तरक्की कर रहा है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0