Homeराजस्थान

एसडीएम पिंकी मीणा को 65 दिन बाद जमानत :

एसीबी ने 13 जनवरी को दौसा में बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था

एसडीएम पिंकी मीणा को 65 दिन बाद जमानत :

एसडीएम पिंकी मीणा को 65 दिन बाद जमानत : मीणा के वकील का तर्क- महिला हैं, और नई-नई शादी हुई है, एसीबी ने कहा- एसडीएम होकर 10 लाख की घूस मांगी, भ्रष्टा

Why the world would end without health care providers
साइबर ठगों ने आपका बैंक खाता खाली कर दिया है तो यहां करें शिकायत
कैलाश सारंग की पार्थिव देह भोपाल लाए : एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दिया कंधा

एसडीएम पिंकी मीणा को 65 दिन बाद जमानत : मीणा के वकील का तर्क- महिला हैं, और नई-नई शादी हुई है, एसीबी ने कहा- एसडीएम होकर 10 लाख की घूस मांगी, भ्रष्टाचारियों को कड़ा संदेश देना चाहिए

एसीबी ने 13 जनवरी को दौसा में बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था, वह 14 जनवरी से जेल में हैं

कोर्ट से शादी के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत लेकर 16 फरवरी को पिंकी मीणा ने जज से शादी की थी

जयपुर : (पी9 ब्यूरो) :

एसडीएम पिंकी मीणा को एसीबी ने 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

दौसा जिले में 10 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद  आरएएस पिंकी मीणा को शुक्रवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने पिंकी मीणा की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।  आरएएस पिंकी मीणा को हाईकोर्ट ने 11 फरवरी को 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। तब वे जेल से बाहर आई थी। 16 फरवरी को उन्होंने जज से शादी की थी। शादी के बाद 21 फरवरी को दोबारा कोर्ट में सरेंडर करने पर पिंकी मीणा को जेल भेज दिया गया था। तब से पिंकी मीणा जयपुर में घाटगेट स्थित महिला जेल में बंद है।
आरएएस पिंकी की तरफ से एडवोकेट वीआर बाजवा ने पैरवी करते हुए कहा कि मामले में  एसीबी की तरफ से जांच पूरी हो चुकी है। कोर्ट में चालान भी पेश किया जा चुका है। वे महिला हैं। उनकी 16 फरवरी को ही शादी हुई। इसके बाद से वे लगातार जेल में बंद हैं। ऐसे में उनको जमानत दी जानी चाहिए।
वहीं,  एसीबी की तरफ से सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता विभूति भूषण शर्मा ने पिंकी मीणा को जमानत देने का विरोध किया। उन्होंने दलील देते हुए कहा कि एसडीएम के पद पर रहते हुए पिंकी मीणा ने 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। उनको जमानत देने के बजाए न्यायिक अभिरक्षा में ही रखना चाहिए, ताकि भ्रष्टाचार करने वालों के बीच कड़ा संदेश जाए।

13 जनवरी को  एसीबी ने  आरएएस पुष्कर मित्तल के साथ किया था ट्रैप

दौसा जिले में हाइवे बनाने वाली एक कंपनी से रिश्वत में मोटी रकम मांगने का मामला सामने आया था। तब जयपुर मुख्यालय से दौसा गई एसीबी की टीम ने एसडीएम दौसा आरएएस पुष्कर मित्तल को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वहीं, एसडीएम बांदीकुई आरएएस पिंकी मीणा को कंपनी से 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था।

14 जनवरी यानी 65 दिन से पिंकी मीणा जेल में थी। शादी के लिए बीच में उनको 10 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी। इसी मामले में  एसीबी ने दौसा के तत्कालीन एसपी मनीष अग्रवाल और उनके लिए दलाली करने वाले नीरज मीणा और गोपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0