Homeपंजाब

लुधियाना प्रशासन के सख्त आदेश- कर्फ्यू में बाहर दिखे तो दर्ज होगी ऍफ़आईआर

लुधियाना प्रशासन के सख्त आदेश- कर्फ्यू में बाहर दिखे तो दर्ज होगी ऍफ़आईआर

लुधियाना प्रशासन के सख्त आदेश- कर्फ्यू में बाहर दिखे तो दर्ज होगी ऍफ़आईआर, भीड़ पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वायड लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   ल

किरती किसान यूनियन की अपील चुनाव न लड़ें संगठन
यूपी की नई जनसंख्या नीति 2021-30 तैयार
श्री बालाजी मंदिर में 979 वां हवन यज्ञ सम्पूर्ण

लुधियाना प्रशासन के सख्त आदेश- कर्फ्यू में बाहर दिखे तो दर्ज होगी ऍफ़आईआर, भीड़ पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वायड

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

लुधियाना के अस्पतालों में इस समय 350 कोरोना मरीज भर्ती हैं जिनकी हालत खराब है। जिस तेजी से कोरोना फैल रहा है उस पर अंकुश लगाने के लिए रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया है। ऐसे में अब कर्फ्यू में बाहर दिखने वालों पर सीधे एफआइआर दर्ज की जाएगी।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लुधियाना में भी कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी गई है। अब रात नौ बजे से कर्फ्यू लग जाएगा। डीसी वरिंदर शर्मा और सीपी राकेश अग्रवाल ने साफ कर दिया है कि कर्फ्यू में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। कर्फ्यू में अगर कोई घर से बाहर दिखा तो उस पर सीधे एफआइआर दर्ज की जाएगी।
फ्लाइंग स्क्वायड शहर में होने वाले कार्यक्रमों में जुट रही भीड़ पर नगर रखेगा। जहां नियम तोड़े गए उनके आयोजक और कार्यक्रम स्थल के मालिक पर भी एफआइआर दर्ज होगी। डीसी ने कहा कि एसएसपी खन्ना और जगराओं को भी आदेश दिए हैं कि कर्फ्यू को सख्ती से लागू करवाएं।

350 कोरोना मरीजों की हातल खराब

लुधियाना के अस्पतालों में इस समय 350 कोरोना मरीज भर्ती हैं जिनकी हालत खराब है। जिस तेजी से कोरोना फैल रहा है उस पर अंकुश लगाने के लिए रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया है। लोग रात नौ बजे से पहले अपने घर पहुंच जाएं ताकि पुलिस को सख्ती न करनी पड़े। लोगों की लापरवाही से कोरोना का संक्रमण फैला है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि बिना मास्क घूमने वालों के चालान करना शुरू कर दिए हैं। रात नौ बजे के बाद सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी जाएगी।

डीसी बोले- अंतिम अपील, मास्क और टीका दोनों की जरूरी

डीसी ने शहरवासियों से कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे साइंसदानों ने दो-दो टीके बनाए हैं। हम फिर भी टीका नहीं लगवा रहे हैं। दुनिया के लोग टीके के लिए तरस रहे हैं। हमारे पास 70 हजार डोज रिजर्व है। अंतिम बार रिक्वेसट करते हुए कहा कि मास्क और टीका दोनों जरूरी हैं।

सख्ती : बिना मास्क घूम रहे 750 लोगों के चालान, 7.50 लाख जुर्माना वसूला

लुधियाना : पुलिस ने अब बिना मास्क घूमने वालों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। वीरवार को शहर में बिना मास्क घूम रहे 750 लोगों के चालान किए और साढ़े सात लाख रुपये जुर्माना वसूल किया। सभी का मौके पर एक हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस कमिश्नर ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में जानकारी दी कि जो लोग कोविड-19 को हल्के में ले रहे थे उन्हें गंभीरता का एहसास होना चाहिए। लुधियाना में महामारी की दूसरी लहर चल रही है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0