Homeपंजाब

लुधियाना में बेकाबू हुआ कोरोना

लुधियाना में बेकाबू हुआ कोरोना

कोरोना अपडेट : लुधियाना में बेकाबू हुआ कोरोना, 10 संक्रमितों की मौत, 286 नए मामले आए 245 मामले लुधियाना और 41 मामले दूसरे जिलों और राज्यो से, 74 छ

पटियाला में एसआईटी ने संत ढंडरिया वाले से की पूछताछ
पीएम मोदी की मुख्‍यमंत्रियों के साथ संबोधन में 10 बड़ी बातें
24 घण्टे में 412 संक्रमित, 11 मौतें, एक घंटे में आ रहे 17 केस

कोरोना अपडेट : लुधियाना में बेकाबू हुआ कोरोना, 10 संक्रमितों की मौत, 286 नए मामले आए

245 मामले लुधियाना और 41 मामले दूसरे जिलों और राज्यो से, 74 छात्र, कई स्कूलों के अध्यापक भी पाॅजिटिव

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लुधियाना में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 286 मामले आए। जिसमें से 245 मामले लुधियाना और 41 मामले दूसरे जिलों और राज्यो से संबंधित रहे। वहीं दूसरी तरफ जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती दस संक्रमितों की मौत हो गई। जिसमें से छह लुधियाना, दो जालंधर, एक मोगा और एक नवांशहर से था।
जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों में काकोवाल निवासी 52 वर्षीय महिला, गांव कैड सरहि निवासी 65 वर्षीय पुरुष, गांव गिल निवासी 67 वर्षीय पुरुष, ईसा नगरी निवासी 67 वर्षीय महिला, अमन नगर जालंधर बायपास निवासी 56 वर्षीय पुरुष और गांव सराभा निवासी 59 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा। जिले में अब तक कोरोना से 1060 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरे जिलों के 533 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
जिले में कोविड के केस में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को लुधियाना में 74 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इनमें से 50 छात्र सरकारी सेकेंडरी स्कूल भूंदड़ी से संबंधित हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि मीडिया सूची में एक भी स्टूडेंट की घोषणा नहीं की गई है। जबकि भूंदड़ी को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया जा चुका है। इस स्कूल से अब तक 76 स्टूडेंट्स, 11 पेरेंट्स और 4 टीचर्स सहित एक ही गांव के कुल 90 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इस स्कूल में कुल 403 स्टूडेंट्स और 22 के तकरीबन टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ है। इनकी सैंपलिंग के दौरान ही रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सोमवार को भी 4 पेरेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। स्कूल के 50 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. रमेश द्वारा भी की गई। सोमवार को 255 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें से 226 लुधियाना और 29 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। जबकि 5 मरीजों की मौत हुई। इनमें से 4 मरीज लुधियाना से संबंधित हैं। 129 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। पॉजिटिव आए केसेस में भूंदड़ी के अलावा गवर्नमेंट स्कूल साहनेवाल से 6, गवर्नमेंट स्कूल पंजग्राइयां से 4, गवर्नमेंट हाई स्कूल खडूर से 3, गवर्नमेंट स्कूल बद्दोवाल से 2, लॉर्ड महावीर होम्योपैथिक कॉलेज से 1, ओम पब्लिक स्कूल से 1, रायकोट, दुगरी, गुरदेव नगर, बीआरएस नगर के 1-1 स्टूडेंट, सराभा नगर के रहने वाले 2 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।

2 गर्भवतियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव, एक्टिव केस 1165

सोमवार को 8 प्रमुख स्कूलों के टीचर्स की भी रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इनमें जीएमटी पब्लिक स्कूल जालंधर बाईपास के 2, गवर्नमेंट हाई स्कूल शाहपुर रोड, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल जालंधर बाईपास, जीएनआईपीएस मॉडल टाउन, डीपीएस, बीसीएम आर्य मॉडल स्कूल शास्त्री नगर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजग्राइयां के 1-1 टीचर की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इसके अलावा 2 गर्भवतियां, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 28 मरीज, ओपीडी के 62, फ्लू कॉर्नर के 89 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।
लुधियाना के अब तक 29059 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमं से 26835 स्वस्थ हो चुके हैं। 1165 एक्टिव केसेस हैं और 1060 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केेसेस में 765 होम आइसोलेटेड हैं। 24 सरकारी और 159 प्राइवेट हॉस्पिटल्स में एडमिट हैं। जबकि 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अन्य जिलों व राज्यों के 4614 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं।

मृतकों में लुधियाना के चार

सोमवार को लुधियाना के चार मरीजों की मौत हुई। इनमें से चारों ही को-मॉर्बिड बीमारियों से पीड़ित थे। जगराओं से पुरुष(73), रंगेवाल से महिला(66), बस्ती जोधेवाल से महिला(58) और गुरपाल नगर से पुरुष(52) की मौत हुई। चारों ही डायबीटिक, हाइपरटेंशन के मरीज थे। सोमवार को 39 रैपिड रिस्पांस टीमों द्वारा 300 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमं से 224 होम क्वारेंटाइन किए गए।

वैक्सीनेशन : सोमवार को 1729 बुजुर्गों ने लगवाया टीका

सोमवार को 1729 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई। 45-60 के 433 ने वैक्सीन लगवाई। हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स में 259 और 367 ने पहली डोज लगवाई। 148 सेहत कर्मियों और 267 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगवाई। मंगलवार को 68 निजी और 21 सरकारी हॉस्पिटल्स में वैक्सीनेशन होगी।

डीसी ने पत्रकार भी फ्रंट लाइन वर्कर 

डीसी वरिंदर शर्मा द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के लिए अब पत्रकारों, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक के कर्मचारी, सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के स्टाफ, खाद्य आपूर्ति एजेंसी, न्यायालय के अधिकारियों, कोर्ट स्टाफ, वकीलों, एनजीओ के सदस्यों जिन्होंने कोविड-19 को फैलने से रोकने में काम किया है उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए वैक्सीन लगवाने की अनुमति दी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0