Homeपंजाब

जालंधर की 5 तहसीलों व 14 सब तहसीलों में रजिस्ट्री का काम ठप

जालंधर की 5 तहसीलों व 14 सब तहसीलों में रजिस्ट्री का काम ठप

30 साल पुराने केस में ऍफ़आईआर का विरोध : जालंधर की 5 तहसीलों व 14 सब तहसीलों में रजिस्ट्री का काम ठप, तहसीलदार व क्लेरिकल स्टाफ हड़ताल पर गए रजिस्

श्री बालाजी मंदिर में 980 वां हवन यज्ञ पर भक्तों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की : अनुज मदान
साइबर ठगों ने आपका बैंक खाता खाली कर दिया है तो यहां करें शिकायत
G20 सम्मेलन का आज आखिरी दिन

30 साल पुराने केस में ऍफ़आईआर का विरोध : जालंधर की 5 तहसीलों व 14 सब तहसीलों में रजिस्ट्री का काम ठप, तहसीलदार व क्लेरिकल स्टाफ हड़ताल पर गए

रजिस्ट्री कराने आए लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

जालंधर : (पी9 ब्यूरो) :

जिले में आज सभी तहसीलों व सब तहसीलों में रजिस्ट्री की सेवाएं ठप रहेंगी। यह परेशानी तहसीलदार व क्लेरिकल स्टाफ के हड़ताल पर जाने की वजह से हुई है। तरनतारन में करीब 30 साल पहले 3 तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। हड़ताल की वजह से रजिस्ट्री कराने आए लोगों को यहां परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, इस दौरान डीसी व एसडीएम समेत अन्य प्रशासनिक अफसरों के दफ्तर में कामकाज चलता रहेगा।

जिन पर कार्रवाई, उनमें 2 तहसीलदार हाे चुके रिटायर

पंजाब सरकार की कार्रवाई की कछुआ चाल यह है कि 30 साल बाद अब इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। जिन 3 तहसीलदारों के खिलाफ यह केस दर्ज किया गया, उनमें से 2 रिटायर हो चुके हैं, जबकि तीसरे लुधियाना में तैनात हैं। इसी वजह से रेेवेन्यू अफसर नाराज हैं कि इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

रेवेन्यू दफ्तरों के कर्मचारी देंगे साथ : तेजिंदर सिंह

डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन के प्रधान तेजिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ने हड़ताल की है। इस वजह से जिले की 5 तहसीलों व 14 सब तहसीलों में काम करने वाला पूरा स्टाफ हड़ताल पर रहेगा। इस दौरान डीसी व एसडीएम दफ्तर के कर्मचारी काम करते रहेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0