Homeपंजाब

स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का अड्‌डा :

स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का अड्‌डा :

स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का अड्‌डा : पुलिस ने रेड करके संचालक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया, दाे दिन में यह दूसरा मामला लुधियाना : (पी9

नशीला पावडर देसी पिस्तौल व् कारतूस समेत काबू
हड़ताल के 14 दिन बाद खुले सरकारी दफ्तरों में उमड़ी भीड़
भजपा के हक़ में वार्डो में वोटरों को कमल के फूल को कामयाब करने की अपील

स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का अड्‌डा : पुलिस ने रेड करके संचालक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया, दाे दिन में यह दूसरा मामला

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लुधियाना में पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्‌डे का पर्दाफाश किया है। यहां स्पा सेंटर पर गंदा धंधा चलने की सूचना के बाद पुलिस ने रेड की थी। इस दौरान स्पा सेंटर के संचालक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दो दिन में लुधियाना में इस तरह का यह दूसरा मामला है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भाई रणधीर सिंह (बीआरएस) नगर की डब्बू मार्केट में चरणजीत सिंह नामक एक शख्स के द्वारा वीवा सपोट स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी चलाने की ग़ुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश देकर यहां से स्पा सेंटर के मालिक और 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंचशील विहार निवासी चरणजीत सिंह, बीआरएस नगर के ई ब्लॉक निवासी मीनू कपूर, एसबीएस नगर निवासी निशू तथा बाड़े वाल रोड कि चांद कॉलोनी निवासी चांदनी के रूप में हुई है। इस बारे में इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग प्रीवेंशन एक्ट 1956 के तहत केस दर्ज करके उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से रिमांड पर लेकर पूछताछ का क्रम जारी है।

दूसरी ओर यह बात भी उल्लेखनीय है कि शहर में बीते दो दिन में इस तरह का यह दूसरा मामला है। इससे पहले बुधवार को थाना मोती नगर पुलिस ने घोड़ा कॉलोनी की झुग्गियों में रेड करके अड्डा चला रही महिला, दो युवतियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0