महाशिवरात्रि पर्व पर लिप प्रमुख को दिया निमंत्रण : भोले बाबा की रिसेप्शन के उपलक्ष में होने वाले 9वे वार्षिक भंडारे पर एमएलए सिमरनजीत सिंह बैंस को कि
महाशिवरात्रि पर्व पर लिप प्रमुख को दिया निमंत्रण : भोले बाबा की रिसेप्शन के उपलक्ष में होने वाले 9वे वार्षिक भंडारे पर एमएलए सिमरनजीत सिंह बैंस को किया आमंत्रित : अतुल कपूर
लोक इन्साफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस एवं अन्य गणमान्यों को दिए निमंत्रण
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं समाज सेवक अतुल कपूर भोले की फौज कर रही मौज संस्था द्वारा शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष में भोले बाबा की रिसेप्शन पर नौवां वार्षिक विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। इसी उपलक्ष में अतुल कपूर एवं संस्था के अन्य मेंबर गणमान्यों व्यक्तियों को भोले की रिसेप्शन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भोले बाबा की समृति संग देकर महाशिवरात्रि महोत्सव पर एक प्लेटफॉर्म पर एकतित्र होकर मनाने को जागरूक कर रही है। इसी लड़ी के चलते ब्रदर सेवा दल की तरफ से एमएलए सिमरनजीत सिंह बैंस जी एवं एससी विंग के जिला प्रधान राजेश खोखर को भोले बाबा की रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। उनके साथ टोनी बक्शी, हर्ष बाहरी, बॉबी सहगल, अमित महत्ता, एवं भोले की फौज कर रही मौज के अन्य सदस्य संग रहे। शिवरात्रि महोत्सव पर भोले की रिसेप्शन 14मार्च दिन रविवार को सुबह 11 बजे शिव पूजन, 11:30 बजे कंजक पूजन एवं 12 बजे भंडारा शुरू होकर शिव इच्छा तक चलेगा। भोले बाबा की रिसेप्शन पर आप सब परिवार सहित शामिल होकर प्रशाद ले ओर अपना जीवन सफल बनाये।

COMMENTS