मामला मनी लॉड्रिंग का : आम आदमी पार्टी से बगावत कर पंजाब एकता पार्टी बनाने वाले सुखपाल सिंह खैहरा की कोठी पर इडी का छापा, पूछताछ चल रही खैहरा पिछल
मामला मनी लॉड्रिंग का : आम आदमी पार्टी से बगावत कर पंजाब एकता पार्टी बनाने वाले सुखपाल सिंह खैहरा की कोठी पर इडी का छापा, पूछताछ चल रही
खैहरा पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन में सक्रिय होकर काम कर रहे हैं
चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

आम आदमी पार्टी से बगावत कर पंजाब एकता पार्टी बनाने वाले सुखपाल सिंह खैहरा की चंडीगढ़ स्थित कोठी में आज इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (इडी) की टीम ने मनी लांड्रिंग मामले में छापा मारा है। आज सुबह खैहरा की सेक्टर-5 स्थित कोठी पर इडीके करीब 15 से 20 अधिकारी पहुंचे। इडी की टीम सुखपाल सिंह खैहरा से कोठी के अंदर पूछताछ कर रही है।दूसरी ओर सुखपाल सिंह खैहरा का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है, उनकी किसी भी मामले में कोई भूमिका नहीं है। सूत्रों के अनुसार, इडी की एक टीम ने सुखपाल सिंह खैहरा के भुलत्थ स्थित घर पर भी आज सुबह रेड की है। भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और तीन कृषि कानूनों को लेकर विरोध दर्ज कर रहे है।
इडी के अधिकारियों की ओर से उनसे पूछताछ की जा रही है। कोठी के बाहर पुलिस के जवान लगाए गए है और किसी को अंदर आने नहीं दिया जा रहा है। सुखपाल खैहरा ने कृषि कानूनों को लेकर कहा था कि पंजाब और हरियाणा में विशेष रेफरेंडम लाया जाना चाहिए। खैहरा की ओर से यह भी कहा गया था कि केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के नौजवानों और किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जिसके चलते उनकी भावनाओं काे धक्का लग रहा है।

COMMENTS