Homeपंजाब

कोरोना के केसों में इजाफा : टीकाकरण का समय 3 बजे तक

आम लोगों को इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पतालों में उठानी पड़ रही परेशानी

कोरोना के केसों में इजाफा : टीकाकरण का समय 3 बजे तक

कोरोना के केसों में इजाफा : टीकाकरण का समय 3 बजे तक, सिविल अस्पताल में 1.30 बजे ही गेट बंद, इंतजार करते रहे लाभार्थी आम लोगों को इंजेक्शन लगवाने क

कैप्टन सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम
बैंस के गढ़ में दहाड़े बीबी मान और कुलवंत सिद्धू
ਮੌਜੂਦਾ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਹਲਕਾ ਆਤਮ ਨਗਰ ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਦਾ ਹਾਣੀ ਨਹੀਂ ਬਣਨ ਦਿੱਤਾ : ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੱਧੂ

कोरोना के केसों में इजाफा : टीकाकरण का समय 3 बजे तक, सिविल अस्पताल में 1.30 बजे ही गेट बंद, इंतजार करते रहे लाभार्थी

आम लोगों को इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पतालों में उठानी पड़ रही परेशानी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

सिविल अस्पताल में टीका लगवाने आए लोग इंतजार करते हुए।

जिले में 3 माह बाद कोरोना केसों में फिर इजाफा हुआ है। मंगलवार को 6 दिसंबर के बाद 134 संक्रमित मिले। इनमें से 115 लुधियाना और 19 मरीज बाहरी जिलों-राज्यों से हैं। वहीं, कोरोना चेन तोड़ने को लोगों के लिए वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में सरकारी अस्पतालों में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही अस्पतालों में सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा जा रहा।
तैनात पुलिस मुलाजिम लोगों से सही व्यवहार नहीं कर रहे। पूछताछ करने पर सही जानकारी नहीं देते। एक तरफ सर्वर भी धीमा हो जाता है, लेकिन इसका गुस्सा भी लोगों पर निकाला जा रहा है। जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराई है, उन्हें ऑनलाइन पोर्टल से ही 9 से 3 बजे का समय दिया जा रहा है, लेकिन सिविल अस्पताल में 1.30 बजे ही साइट बंदकर लोगों को वापस भेजने की बात कही है।
यही नहीं वैक्सीनेशन साइट के प्रवेश पर न ही थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और न ही अॉब्जर्वेशन रूम में ही कोई है। लाभार्थी इंजेक्शन लगवाने के बाद बाहर भी निकल जाता है। गेट पर तैनात मुलाजिम एंट्री गेट के बजाय वैक्सीनेशन साइट के रजिस्ट्रेशन रूम में मिल रहे हैं। यही नहीं जो हेल्थ वर्कर भी एक साथ वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं, उन्हें भी लौटाया जा रहा है और अगले दिन सुबह 9.30 बजे आने को कहा जा रहा है। हालांकि सेहत मंत्रालय को भी चाहिए था कि सेहत कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और आम लोगों की वैक्सीन एक ही सेशन साइट पर न रखते, क्योंकि कम स्टाफ होने के कारण प्रबंधन में परेशानी आ रही है। मगर तैनात मुलाजिमों का आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार सही नहीं है।
3 माह बाद 134 संक्रमित, 6 छात्र और 5 अध्यापक भी चपेट में आए- मंगलवार को पॉजिटिव आए केसों में 6 स्टूडेंट्स पॉजिटिव हैं। इनमें सरकारी प्राइमरी स्कूल पीरूबंदा सलेम टाबरी का एक स्टूडेंट, खन्ना, जवद्दी, शहीद करतार सिंह नगर, अग्र नगर और मॉडल टाउन के 1-1 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। टीचर्स में जीएचजी खालसा कॉलेज सुधार, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल ग्यासपुरा, सेक्रेड हार्ट उटाला समराला, सरकारी मिडिल स्कूल पायल, देवी बावा स्कूल सलेम टाबरी से 1-1 अध्यापक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। आईसीआईसीआई बैंक खन्ना के ब्रांच मैनेजर और एक अन्य कर्मी, 1 गर्भवती, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 20 मरीजों, ओपीडी के 25 और फ्लू कॉर्नर के 53 मरीज पॉजिटिव रहे। मंगलवार को 1 मरीज की मौत हुई, जोकि संगरूर से संबंधित है। लुधियाना में एक्टिव केस 628 हैं।
897 लोगों ने लगवाई वैक्सीन : मंगलवार को 897 आम लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 619 सीनियर सिटीजन और 45-59 गंभीर बीमारियों वाले 278 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। हेल्थ केयर वर्करों में 328 ने पहली और फ्रंटलाइन वर्करों में 149 ने पहली डोज लगवाई। 383 सेहत मुलाजिमों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। वहीं, आम लोगों की बढ़ रही दिलचस्पी को देख बुधवार को 21 सरकारी, 22 निजी अस्पतालों में टीकाकरण होगा।
इधर, पीएयू में इस बार वर्चुअल किसान मेला : पीएयू में 5-6 अप्रैल को कैंपस में फिजिकल और 6 सेंटरों में वर्चुअल मेला लगना था, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते केसों के मद्देनजर अब सभी 7 मेले वर्चुअल ही करवाने का फैसला लिया है। डायरेक्टर एक्सटेंशन एजुकेशन डॉ. जसकरन सिंह माहल के अनुसार बीजों और अन्य उत्पादों की खरीद भी ऑनलाइन ही की जा सकेगी। किसानों को मेले के बारे में जागरूक किया जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0