अशोक शर्मा बने राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल के प्रधान, राम नवमी उपलक्ष में शोभायात्रा 17 अप्रैल को पार्षद गुरप्रीत गोपी ने सिरोपा डाल प्रधान अशोक शर्
अशोक शर्मा बने राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल के प्रधान, राम नवमी उपलक्ष में शोभायात्रा 17 अप्रैल को
पार्षद गुरप्रीत गोपी ने सिरोपा डाल प्रधान अशोक शर्मा को किया सन्मानित
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल की बैठक लक्ष्मी नगर में सुहाग विद्या मंदिर स्कूल में मोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमे संस्था के पहले प्रधान सुरिंदर पाल शर्मा की मृत्यु होने के कारण प्रधान पद खाली पड़ा था। अब सभी संस्था के ओहदेदारों ने सर्व सन्मति से प्रधान पद की जिम्मेदारी अशोक शर्मा को सौंपी गई। पार्षद गुरप्रीत गोपी ने सिरोपा डाल नवनियुक्त प्रधान अशोक शर्मा को बधाई दी।
नवनियुक्त प्रधान अशोक शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया ओर कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है वह मै पूरी लगन ओर ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने बताया कि प्रभु राम की शोभायात्रा 17 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी। इस मोके पर पार्षद गुरप्रीत गोपी जी, पंडित नरेश जी, जगदीश भाटिया जी, पी राज शर्मा जी, रथ इंचार्ज सुनील मेहता, के के मोदी जी, अमन शर्मा, मोहन शर्मा, पवन सहदेव, रुपेश कुमार, पी9 न्यूज़ के चीफ एडिटर सतीश प्रणामी विशेष रूप से शामिल रहे।

COMMENTS