लुधियाना में 1000 रुपए के लिए हत्या : मकान मालिक ने किराएदार पर 1000 रूपये चोरी का इल्जाम लगा पीट पीट कर मार डाला, शव का हाल देख पुलिस भी हुई हैरान ह
लुधियाना में 1000 रुपए के लिए हत्या : मकान मालिक ने किराएदार पर 1000 रूपये चोरी का इल्जाम लगा पीट पीट कर मार डाला, शव का हाल देख पुलिस भी हुई हैरान हैरान
ग्यासपुरा के गगन नगर इलाके में हुई हत्या, मालिक मकान गब्बर सिंह ने डंडों से पीटकर दिया वारदात को अंजाम
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ग्यासपुरा के गगन नगर में एक मकान मालिक गब्बर सिंह ने उसके एक हजार रुपए चुराने का आरोप लगाकर किराएदार की पीट पीटकर हत्या कर दी। नाइट शिफ्ट लगाकर सुबह किराएदार का चाचा आया तो गेट अंदर से बंद था। खिड़की तोड़कर अंदर घुसने पर देखा तो विजय की बेड पर लाश पड़ी थी। थाना डाबा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दी है।
मरने वाला व्यक्ति गगन नगर का विजय मौर्या(28) है। पुलिस ने राम नाथ मौर्या की शिकायत पर गगन नगर के गब्बर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घर से खून से लथपथ डंडा भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार विजय मौर्या पिछले छह महीने से आरोपी के घर किराए पर रह रहा था। वह आरती स्टील फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर था। शिकायतकर्ता राम नाथ उसका चाचा है।
विजय वीरवार रात करीब आठ बजे काम से छुट्टी करके आया। आरोपी मालिक मकान गब्बर सिंह ने उस पर एक हजार रुपए चुराने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी गब्बर सिंह ने शराब पी रखी थी। उसने विजय पर चोरी का आरोप लगा कमरे में बंद कर डंडे से आधा घंटा पीटता रहा। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
परिवार में अकेला कमाने वाला था विजय- जानकारी के अनुसार विजय शादीशुदा था और उसके दो बेटे है। उसकी सैलरी कम होने के कारण वह अपने परिवार को लॉकडाउन के बाद गांव यूपी छोड़ आया। वह ही नौकरी कर घर चला रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार विजय की पत्नी कुछ महीने पहले गर्भवती थी। उसकी डिलीवरी कराने के लिए भी विजय के पास पैसे नहीं थे। जिसके चलते इलाके के लोगों ने पैसे इकट्ठे करके डिलीवरी कराई थी। लेकिन देरी होने के कारण नवजन्मे बच्चे की मौत हो गई थी।
चाचा ने कराई एफआईआर
एसएचओ मेहमा सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गगन नगर निवासी विजय मौर्या के रूप में हुई है। मृतक के चाचा रामनाथ ने शिकायत दी है। आरोप मकान मालिक गब्बर सिंह पर लगे हैं। पुलिस को दी शिकायत में रामनाथ ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर स्थित गांव जलालपुर सेहरा के रहने वाले हैं। विजय यहां मजदूरी करता था।
गांव में रहते हैं पत्नी-बच्चे
विजय की पत्नी और दो बच्चे गांव में रहते हैं और वह पिछले छह महीने से गब्बर सिंह के मकान में किराए पर रहता था। शुक्रवार देर रात गब्बर और विजय के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। गब्बर ने विजय पर एक हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया था। उस समय दोनों ने शराब भी पी रखी थी। विवाद बढ़ा और गब्बर विजय को पीटने लगा।
बेहोशी की हालत में छोड़ गया था आरोपी
रामनाथ ने बताया कि गब्बर ने विजय को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और जब वह बेहोश हो गया तो उसे छोड़कर चला गया। सुबह जब काफी देर तक विजय का फोन नहीं आया तो मैं उससे मिलने पहुंचा। कमरा खोल कर देखा तो विजय खून से लथपथ था। वे विजय को उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामनाथ ने आरोप लगाया है कि गब्बर के पीटने से विजय की मौत हुई है। वह पहले भी विजय से मारपीट करता था। इस बयान के आधार पर पुलिस ने गब्बर के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल लाठी भी बरामद कर ली गई है।

COMMENTS