Homeनई दिल्ली

कांग्रेस नेता ने कहा- देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा

कांग्रेस नेता ने कहा- देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा

दक्षिण भारत के दौरे पर राहुल : कांग्रेस नेता ने कहा- देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा, भाजपा और आरएसएस इसे बर्बाद करने में जुटे नई दिल्ली : (पी9 ब्यूर

भ्रष्टाचार रोकने के लिए व्यापार मंडल जल्द बनाएगा हॉकी ब्रिगेड : जगमोहन शर्मा
मूसेवाला के दो कातिलों का एनकाउंटर :
केजरीवाल ने पंजाब में सस्‍ती बिजली का दाव खेला, तीन बड़ी घोषणाएं की, हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

दक्षिण भारत के दौरे पर राहुल : कांग्रेस नेता ने कहा- देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा, भाजपा और आरएसएस इसे बर्बाद करने में जुटे

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) :

राहुल गांधी ने वीओसी कॉलेज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ 2 लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं, हम दो-हमारे दो। ये दो लोग प्रधानमंत्री का इस्तेमाल कर अपनी पूंजी बढ़ा रहे हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। तमिलनाडु के थुथुकडी में राहुल गांधी ने वकीलों के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र झटके से नहीं मरता है, ये धीरे-धीरे खत्म किया जाता है जो कि आज हो रहा है।
उन्होंने कहा कि संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है, तो देश में असंतुलन पैदा होता है। पिछले छह सालों से सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया जा रहा है। भारत में लोकतंत्र को मारा जा रहा है। आरएसएस हमारे देश की संस्थाओं के संतुलन को बर्बाद कर रहा है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल ने वीओसी कॉलेज में कहा, ‘सवाल यह नहीं है कि प्रधानमंत्री उपयोगी हैं या नहीं? सवाल यह है कि वह किसके लिए उपयोगी हैं। प्रधानमंत्री सिर्फ दो लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। हम दो-हमारे दो। ये दो लोग प्रधानमंत्री का इस्तेमाल कर अपनी पूंजी बढ़ा रहे हैं। वे गरीबों के किसी काम के नहीं हैं।’

चीन सीमा मुद्दे पर पीएम को घेरा

राहुल ने चीन के मुद्दे पर भी केंद्र और मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी को डरा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि चीन ने हमारे देश के कुछ इलाकों पर कब्जा किया। उन्होंने सबसे पहले डोकलाम में इस आइडिया को चेक किया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, ताकि वे देख सकें कि भारत कैसे प्रतिक्रिया देगा और भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद चीन ने लद्दाख में इसी आइडिया को अप्लाई किया। मुझे उम्मीद है कि ऐसा ही उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में भी किया होगा।

महिला आरक्षण होना चाहिए : राहुल

राहुल ने कहा, ‘मैं महिला आरक्षण के पूरी तरह से समर्थन में हूं। ना सिर्फ संसद, बल्कि न्याय पालिका में भी महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। पुरुषों को भी अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। उनको महिलाओं को बराबरी की निगाह से देखना चाहिए।’

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0