Homeपंजाब

दो अध्यापक, सात स्टूडेंट्स समेत 101 नए केस छह मौतें

दो अध्यापक, सात स्टूडेंट्स समेत 101 नए केस छह मौतें

कोरोना का तांडव : दो अध्यापक, सात स्टूडेंट्स समेत 101 नए केस छह मौतें, फरवरी में अब तक 1402 संक्रमित  सरकारी के बाद निजी स्कूलों में भी बढ़ने लगे

हैबोवाल में क्लोनाइज़र नजायज कलोनी काट लगा रहे लाखो का चूना और उड़ा रहे कानून की धज्जिया : अतुल कपूर
सीएम चन्नी ने लुधियाना पहुंच कृष्ण-बलराम रथयात्रा को स्टेट फेस्टिवल किया घोषित
अशोक शर्मा बने राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल के प्रधान

कोरोना का तांडव : दो अध्यापक, सात स्टूडेंट्स समेत 101 नए केस छह मौतें, फरवरी में अब तक 1402 संक्रमित

 सरकारी के बाद निजी स्कूलों में भी बढ़ने लगे कोरोना के केस

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

तस्वीर फील्डगंज की है। प्रशासन की हिदायत के बाद भी ऐसी लापरवाही।

गवर्नमेंट स्कूलों के बाद अब प्राइवेट स्कूलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। स्कूलों में स्टूडेंट्स टीचर लगातार पॉजिटिव आ रहे हैं। शुक्रवार को बीसीएम स्कूल शास्त्री नगर में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। इस स्कूल के दो स्टूडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, समराला के किंडर गार्डन स्कूल में दो स्टूडेंट, ओसवाल नर्सिंग कॉलेज के एक स्टूडेंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इसके अलावा सरकारी प्राइमरी स्कूल रामगढ़ के भी दो स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। वहीं, दो टीचर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनमें डीपीएस स्कूल का एक टीचर और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हलवारा का एक टीचर शामिल है। डीपीएस स्कूल में अब तक तीन टीचर पॉजिटिव आ चुके हैं। शुक्रवार को डीएमसी की एक स्टाफ नर्स और दो पुलिस मुलाजिम भी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा ओपीडी में 33 पॉजिटिव केस, फ्लू काॅर्नर पर 8 पॉजिटिव और ट्रेसिंग इन प्रोसेस में 22 पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

दिसंबर में 2408 तो जनवरी में आए थे 1254 पॉजिटिव केस-शुक्रवार को फिर से 101 केस पॉजिटिव आए। 77 लुधियाना के रहे और 24 केस दूसरे जिलों और राज्यों से थे। वहीं शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती छह मरीजों की मौत हो गई। इनमें से तीन लुधियाना और तीन दूसरे जिलों के थे। लुधियाना में मॉडल टाउन के रहने वाले 75 वर्षीय पुरुष ने सीएमसी अस्पताल, साहनेवाल के रहने वाले 66 वर्षीय पुरुष ने मोहनदेई ओसवाल अस्पताल और मॉडल ग्राम के 50 वर्षीय पुरुष ने सीएमसी अस्पताल में दम तोड़ा। कुल पॉजिटिव केस 26993 और 25434 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जिले के रहने वाले अब तक 1031 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 530 है। 48 मरीजों को छुट्‌टी मिली। दो मरीज वेंटिलेटर पर है। इनमें से एक लुधियाना और एक दूसरे जिले का है। शुक्रवार को सेहत विभाग ने 2766 सैंपल जांच को भेजे। दिसंबर 2020 में कोरोना के कुल केस 2408 जिसमें से लुधियाना के 1949, जनवरी में 1254 जिसमें से लुधियाना के 1006 केस थे। फरवरी में अब तक 1402 केस आ चुके हैं जिसमें से लुधियाना के 1194 केस हैं।

सिविल सर्जन सहित 1217 ने लगवाई दूसरी डोज –

शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. सुखजीवन कक्कड़ ने सिविल अस्पताल में जाकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। दूसरी डोज लगवाने के बाद सिविल सर्जन ने अपने हेल्थ केयर वर्करों को अपनी वैक्सीनेशन की तस्वीर के साथ वैक्सीन लगवाने का संदेश भी दिया। उनके साथ-साथ 1217 हेल्थ केयर वर्करों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जबकि 66 हेल्थ केयर वर्करों और 252 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। शुक्रवार को कुल 1535 कर्मियों को वैक्सीन लगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0