Homeपंजाब

क्रोना के खतरे के चलते स्कूलों को खोलना बच्चो की जिंदगी से खिलवाड़ : अतुल कपूर

क्रोना के खतरे के चलते स्कूलों को खोलना बच्चो की जिंदगी से खिलवाड़ : अतुल कपूर

क्रोना के खतरे के चलते स्कूलों को खोलना बच्चो की जिंदगी से खिलवाड़ : अतुल कपूर  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : ब्रदर्स सेवा दल के प्रधान और लोक

लुधियाना ब्लास्ट में खालिस्तानी एंगल :
डीसी, पटवारी और तहसीलदार कार्यालय में आज रहेगी हड़ताल
आयोध्या राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष में निकाली रथयात्रा का ब्रदर सेवा दल की तरफ से भगवान् श्री राम की आरती उतार किया भव्य स्वागत

क्रोना के खतरे के चलते स्कूलों को खोलना बच्चो की जिंदगी से खिलवाड़ : अतुल कपूर 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर्स सेवा दल के प्रधान और लोक इंसाफ पार्टी के युवा नेता अतुल कपूर ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए पंजाब सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कड़ा संज्ञान लिया ओर कहा कि पंजाब में, कोरोनावायरस फिर से फैल रहा है पंजाब सरकार क्रोना रोग के प्रसार को रोकने के लिए कई तरह के बयान दे रही है यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कर्फ्यू लगाया जा सकता है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सख्ती की जाएगी भारी सभाओं पर रोक लगाई जाएगी। सरकार बड़े कदम उठाने जा रही है लेकिन सरकार स्कूलों के बारे में कुछ नहीं कह रही है बच्चों के स्कूल खुलेंगे या बंद होंगे इसके बारे कोई फैसला नहीं लिया गया जबकि स्कूलों का बच्चों पर क्रोना का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों को बंद नहीं करना चाहती क्योंकि ज्यादातर निजी स्कूल, स्कूल माफिया द्वारा चलाए जाते है और कोई भी माफिया सरकार के प्रोत्साहन के बिना काम नहीं कर सकता है। पंजाब सरकार को जल्द से जल्द यह स्पष्ट करना चाहिए कि बच्चे स्कूल आना बंद करेंगे या नहीं। हाल ही में सरकारी स्कूल में स्टाफ ओर बच्चे संक्रमित पाए गए परन्तु फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए उस के उलट ओर ढील दे दी गई इस से सरकार की दोगली चाल स्पष्ट होती है। स्कूल माफिया बच्चो ओर पेरेंट्स को स्कूल बंद होने के बावजूद दोनों हाथो से लूट रही है परन्तु सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही इस के विपरीत स्कूलों को सरक्षण दे रही है। मैरिज पैलसो या जलसो में तो 100 से अधिक इकठ नहीं होना चाहिए परन्तु स्कूलों में चाहे जो मर्जी हो जाये उससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0