Homeचण्डीगढ़

आईपीएल की तैयारी : पंजाब किंग्स के वॉलेट में 53.2 करोड़

नए लोगो और नए नाम के साथ शुरुआत करेगी टीम, सीजन-14 के लिए मिनी ऑक्शन आज

आईपीएल की तैयारी : पंजाब किंग्स के वॉलेट में 53.2 करोड़

आईपीएल की तैयारी : पंजाब किंग्स के वॉलेट में 53.2 करोड़, नजरें ऑलराउंडर-बॉलर पर नए लोगो और नए नाम के साथ शुरुआत करेगी टीम, सीजन-14 के लिए मिनी ऑक्

अंतर्राष्ट्री मजदूर दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा रॉयल क्रिकेट क्लब को सहयोग दे करवाया टूर्नामेंट : राकेश भाटिया
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से पहले 3 इंग्लिश प्लेयर्स कोरोना पॉजिटिव
The unconventional guide to world markets

आईपीएल की तैयारी : पंजाब किंग्स के वॉलेट में 53.2 करोड़, नजरें ऑलराउंडर-बॉलर पर

नए लोगो और नए नाम के साथ शुरुआत करेगी टीम, सीजन-14 के लिए मिनी ऑक्शन आज

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

आईपीएल की तैयारी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-14 के लिए मिनी ऑक्शन वीरवार को होगी और टीम पंजाब अब नई टीम के साथ इसमें उतरेगी। पंजाब ने अपना ना किंग्स इलेवन पंजाब से बदलकर पंजाब किंग्स किया है और नए लोगो के साथ टीम ऑक्शन की शुरुआत करेगी।
ऑक्शन के लिए टीम के पास सबसे ज्यादा पर्स मनी मौजूद है। टीम के पास अभी 53.2 करोड़ पर्स में मौजूद है और टीम की नजरें ऑलराउंडर के साथ साथ अनुभवी गेंदबाज पर होगी। अभी तक सभी सीजन में टीम को इसकी कमी खली है।

सीजन-13 का दांव रहा फेल…

किंग्स ने सीजन-13 में इसका दांव खेला था लेकिन वो पूरी तरह से फेल रहा। टीम ने भारी भरकम राशि में कंगारू ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ा जो एक भी छक्का नहीं लगा सक। वहीं कीवी ऑलराउंडर जिमी नीशम भी टीम के काम नहीं आ सके।
सैल्यूट मैन कैरेबियन गेंदबाज कॉट्रेल भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके। तेवतिया ने उनके एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच का रुख भी बदल दिया था। टीम ने कुल नौ खिलाड़ियों को पिछले सीजन में रिलीज किया था। 292 खिलाड़ियों पर लगेगी आईपीएल-14 के मिनी ऑक्शन में बोली
09 प्लेयर्स के स्लॉट को भरना है जो टीम ने सीजन-13 के बाद हटाए
16 खिलाड़ी पंजाब किंग्स ने अपने खेमे में कायम रखे हुए हैं।

गंभीर ने सुझाए तीन नाम…

पूर्व बल्लेबाज और केकेआर के चैंपियन कैप्टन रहे गौतम गंभीर ने तीन प्लेयर्स के नाम सुझाव हैं जिन पर किंग्स दांव लगा सकते हैं।
उमेश यादव : गौतम ने कहा कि नई बॉल से उमेश यादव अच्छा कर सकते हैं और शमी के साथ वे बॉलिंग अटैक संभाल सकते हैं।
क्रिस मौरिस : गंभीर ने कहा कि मौरिस किंग्स के लिए डेथ बॉलिंग का जिम्मा संभाल सकते और अच्छे शॉट्स भी लगाने में वे सक्षम हैं।
कायल जेमिसन : कीवी ऑलराउंडर कायल जेमिसन को भी फ्यूचर रसल माना जा रहा है और उसे भी किंग्स के लिए गंभीर ने बेस्ट माना है।

दमदार होगा टीम का अटैक…

पूर्व केकेआर कप्तान ने कहा कि मान लीजिए की आपके पास क्रिस गेल, निकोलस पूरन, कायल जेमिसन और क्रिस मौरिस जैसे धमाकेदार खिलाड़ी टीम में है तो आपकी बल्लेबाजी किस लेवल की होगी। वहीं टीम के पास इंडियन टैलेंट भी ऑलटाइम बेस्ट है। केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, दीपक हुडा जैसे बल्लेबाज टीम में शामिल हैं। ये टीम बेहद मदार होगी और मैच का रुख बदलने में सक्षम होगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0