निकाय चुनाव-2021 : किसान दिल्ली में, फिर भी 70.33% मतदान,पायल में मतदाताओं का सबसे ज्यादा तो साहनेवाल में सबसे कम दिखा जोश लुधियाना : (पी9 ब्यूरो)
निकाय चुनाव-2021 : किसान दिल्ली में, फिर भी 70.33% मतदान,पायल में मतदाताओं का सबसे ज्यादा तो साहनेवाल में सबसे कम दिखा जोश
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

देहात इलाकों में हुए नगर कौंसिल चुनाव की मतदान प्रक्रिया के दौरान बेशक किसानों का एक बड़ा वर्ग दिल्ली आंदोलन में गया हुआ था पिर भी जिले की 8 नगर कौंसिल में 70.33% मतदान लोकतंत्र के लिए आशाजनक संकेत रहा। खन्ना में 68.72, जगराओं में 68.47, समराला में 73.96, रायकोट में 73.86, दोराहा में 74.80, पायल में 83.09, मुल्लांपुर दाखा में 68.50 व साहनेवाल में 61.16 फीसदी मतदाताओं ने वोट
डाले। मुल्लांपुर दाखा व साहनेवाल में केवल एक-एक वार्ड में ही उप चुनाव हुए। मतदान के बाद एक वोटर की हार्ट अटैक से मौत गई। वहीं, जगराओं और खन्ना में ईवीएम मशीनें खराब होने से वोटिंग कुछ देर रुकी रही। जबकि खन्ना, मंडी अहमदगढ़ व अन्य जगहों पर मामूली झड़प हुईं। वहीं, मुल्लांपुर में चंडीगढ़ से आई वोटर का वोट कोई और डाल गया।
बोगस वोटिंग को लेकर प्रदर्शन-समराला में मतदान के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब वार्ड 10 में आप व शिअद के प्रत्याशियों ने जाली वोट डालने की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। दोनों पार्टियों के नेताओं ने समर्थकों के साथ थाने के बाहर धरना लगाया प्रदर्शन किया।
मतदान कर घर पहुंचे व्यक्ति की मौत-रायकोट में मतदान के बाद घर पहुंचे 52 साल के मतदाता राजपाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वे 8:15 बजे नगर कौंसिल में बने मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।

COMMENTS