Homeनई दिल्ली

कोटा में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमले के मुद्दे पर सदन में जमकर हुआ हंगामा

टीएडी मंत्री को नेता प्रतिपक्ष ने घेरा, कहा-हॉस्टल्स में आप जो गद्दे-रजाई देते हैं, उस पर कुत्ते भी बैठना पसंद नहीं करते

कोटा में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमले के मुद्दे पर सदन में जमकर हुआ हंगामा

बजट सत्र का दूसरा दिन : कोटा में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमले के मुद्दे पर सदन में जमकर हुआ हंगामा, दो बार स्थगित हुई विधानसभा, सीएम से जवाब के आश्वासन

पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत :
मालवा में कैप्टन और कांग्रेस को दोहरा झटका :
किसान आंदोलन का 33वां दिन :

बजट सत्र का दूसरा दिन : कोटा में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमले के मुद्दे पर सदन में जमकर हुआ हंगामा, दो बार स्थगित हुई विधानसभा, सीएम से जवाब के आश्वासन के बाद टूटा डेडलॉक

टीएडी मंत्री को नेता प्रतिपक्ष ने घेरा, कहा-हॉस्टल्स में आप जो गद्दे-रजाई देते हैं, उस पर कुत्ते भी बैठना पसंद नहीं करते

बीजेपी विधायकों ने कहा- भ्रष्टाचार का आलम यह कि थाने-कचहरी तक नीलाम हो रहे, सुधर जाइए वरना इस बार 11 सीटें भी नहीं आएंगी

पी9 ब्यूरो 

कोटा में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमले का मामला सदन में उठाने की अनुमति नहीं दी तो बीजेपी विधायकों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया।

कोटा में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमले के मामले में सदन से लेकर बाहर तक कांग्रेस-बीजेपी में विवाद होता रहा। विधानसभा में शून्य काल में बीजेपी विधायकों ने कोटा में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमले के मामले पर चर्चा करने की मंजूरी मांगी। लेकिन, अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी। इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। स्पीकर सीपी जोशी से भी भाजपा विधायकों की नोकझोंक हुई। हंगामे और नारेबाजी के चलते दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बाद में 1.30 बजे गतिरोध टूटा और सदन में अभिभाषण पर बहस शुरू हो सकी।
कोटा से बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने सदन के बाहर और भीतर आरएसएस कार्यकर्ता पर हमले के आरोपियों के संसदीय कार्य और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से संबंध होने के आरोप लगाए। स्पीकर ने बिना नोटिस किसी पर आरोप लगाने को गलत बताया। हंगामे के कारण पहली बार स्पीकर जोशी ने 12 बजकर 23 मिनट पर सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। साढ़े 12 बजे सभापति राजेंद्र पारीक सदन में आए और दोबारा कार्यवाही को 1.30 बजे तक स्थगित कर दिया। इसके बाद फिर से कार्यवाही शुरू होने पर गतिरोध टूटा।

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान बोलते कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय

स्पीकर ने बीजेपी विधायकों से कहा- आप लोगों में आपस में ही कंपीटिशन है

स्पीकर सीपी जोशी ने हंगामा कर रहे बीजेपी विधायकों को समझाने की कई बार कोशिश की। लेकिन हंगामा जारी रहा तो स्पीकर ने तल्ख तेवर अपनाए। उन्होंने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से कहा कि आप स्पीकर की व्यवस्था पर सवाल नहीं उठा सकते। जब नेता प्रतिपक्ष प्रदेश की कानून व्यवस्था पर स्थगन के जरिए बोलने वाले थे तो सब मुद्दे कवर हो जाते, लेकिन मुझे दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है कि आप लोगों में ही कंपीटिशन है।

आरएसएस कार्यकर्ता पर हमले के मामले में मुख्यमंत्री से सदन में जवाब के आश्वासन पर टूटा गतिरोध

1.30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शांत हो गया। नेता प्रतिपक्ष ने आरएसएस कार्यकर्ता पर हुए हमले में मुख्यमंत्री से सदन में जवाब की मांग की। विधानसभा स्पीकर ने मुख्यमंत्री के सामने इस मुद्दे को रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद कटारिया ने सभी बीजेपी विधायकों को वेल से अपनी अपनी सीटों पर जाने को कहा।

बिना नोटिस आरोप कैसे लगा सकते हैं : खाचरियावास

सदन में बीजेपी के हंगामे पर सदन के बाहर परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सदन में बेवजह हंगामा कर रही है। बीजेपी विधायक अध्यक्ष को डिक्टेट करना चाहते हैं। वे सदन में एक मंत्री पर बिना नोटिस आरोप कैसे लगा सकते हैं। अध्यक्ष ने बिना नोटिस आरोप नहीं लगाने दिए।

पहला सवाल ही स्थगित, नेता प्रतिपक्ष ने की आपत्ति

प्रश्नकाल के साथ 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही पहला लिस्टेड सवाल स्थगित कर दिया गया। इस पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने आपत्ति की। कटारिया ने कहा कि जब तैयारी ही नहीं थी तो सवाल लिया ही क्यों? स्पीकर सीपी जोशी ने इस सवाल को आगे की तारीख में ट्रासंफर कर जवाब दिलवाने का आश्वासन दिया।

टीएडी मंत्री को नेता प्रतिपक्ष ने घेरा, कहा-हॉस्टल्स में आप जो गद्दे-रजाई देते हैं, उस पर कुत्ते भी बैठना पसंद नहीं करते

प्रश्नकाल के दौरान कई मंत्री सवालों पर सदन में घिरते दिखे। जनजाति हॉस्टल्स में सुविधाओं से जुड़े सवाल पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ( टीएडी) मंत्री अर्जुन बामणिया को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने घेर लिया। जनजाति हॉस्टल्स में गद्दे-रजाई सहित अन्य जरूरी चीजों की भारी कमी पर नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि आप जो गद्दे देते हैं उन पर कुत्ते बैठना पसंद नहीं करेंगे।

काऊ सेस पर पारित रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक वापस लिया

सरकार ने विधानसभा में आज पिछली साल पारित एक विधयेक को वापस ले लिया। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक 2020 को वापस लेने का प्रस्ताव विधानसभा में रखा। यह विधेयक काऊ सेस से जुड़ा हुआ है, रजिस्ट्री पर काऊ सेस लगाया गया था।

जब भाजपा विधायकों ने पीएम को धन्यवाद देने के लिए कहा

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत मालवीय ने कहा, कोरोना वैक्सीन पर किए काम पर हमें हिंदुस्तान के वैज्ञानिकों को धन्यवाद करना चाहिए। इस पर बीजेपी विधायकों ने बीच में टोकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री काे भी धन्यवाद दीजिए। इस पर मालवीय ने कहा- चलिए प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद दे दीजिए वे देश से अलग नहीं हैं।

बीजेपी- कांग्रेस विधायकाें के बीच कई बार नोकझोंक

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस-बीजेपी विधायकों के बीच कई बार नोकझोंक हुई। बहस के दौरान राहुल गांधी के दौरे से लेकर हाल ही में रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्ट अफसरों का भी जिक्र हुआ। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने सरकार को जमकर घेरा। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, अपराधी बेखौफ हैं।

साउथ की फिल्मों की तरह गैंग्स वारदात कर रहीं : राजेंद्र राठौड़

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं। अपराधियों की गैंग्स के नाम सबकी जुबां पर हैं। साउथ की फिल्मों की तरह बेखौफ अपराधियों की गैंग्स वारदात कर रहीं हैं। अपराधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि थाने कचहरी तक नीलाम हो रहे हैं। हाल ही कई अफसर पकड़े गए हैं। कर्जमाफी के नाम पर सरकार ने गलत दावे किए। कल जिस पीलीबंगा में राहुल गांधी सभा करने आ रहे हैं, वहां कुछ माह पहले एक कर्ज माफ नहीं होने से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली थी।

कोराना काल में भारी भ्रष्टाचार, सुधर जाइए वरना 11 सीटें भी नहीं आएंगी : देवनानी

पूर्व शिक्षा मंत्री और बीजेपी विधायक वाुसदेव देवनानी ने कहा कि सरकार हर माेर्चे पर विफल है। कोरोना मैनेजमेंट के कितने ही दावे कर ले लेकिन हकीकत अलग है। काेराेना काल में मेडिकल महकमे में बिना टेंडर खरीद हुई, मेडिकल में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। मास्क सहित कई सामग्री खरीदी ही नहीं गई और उसके लाखों के बिल बन गए। पैसा ले लिया। ऐसे दो बिल तो मेरे पास है। कांग्रेस सरकार सुधर जाए वरना पिछली बार 21 सीट आई थी इस बार 11 सीटें भी नहीं आएंगी। बता दें कि 2013 में गहलोत सरकार के कार्यकाल के बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 200 में से महज 21 सीट पर जीत दर्ज की थी।

सीएम और डिप्टी सीएम आपस में लड़ रहे थे : भदेल

बीजेपी विधायक अनिता भदेल ने कहा कि कांग्रेस राज में अपराध में प्रदेश देश भर में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आपस में लड़ते रहे। इसलिए कामकाज ठप पड़ गया। सरकार ने 40 हजार के इंजेक्शन कितने लोगों को लगाए गए। केवल दिखावे के लिए 40 हजार रुपए का जीवनरक्षक इंजेक्शन लगाने की घोषणा कर दी। कोराना काल में राहत देने में राजनीतिक आधार पर भेदभाव हुआ। पंजीकृत श्रमिकों के अकाउंट में 3500 रुपए डालने थे, मेरे क्षेत्र के 2500 श्रमिकों को अब तक पैसा नहीं मिला। क्याेंकि अजमेर में बीजेपी विधायक हैं। जहां कांग्रेस के विधायक थे वहां बिना पंजीकरण के ही श्रमिकों को पैसा दे दिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0