सुभाष चावला बने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष : दो बार चंडीगढ़ के मेयर रह चुके हैं चावला, नगर निगम चुनाव में जीत दिलाने की होगी जिम्मेदारी पार्टी प्रभ
सुभाष चावला बने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष : दो बार चंडीगढ़ के मेयर रह चुके हैं चावला, नगर निगम चुनाव में जीत दिलाने की होगी जिम्मेदारी
पार्टी प्रभारी हरीश रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने चावला को अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई
चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

दो बार चंडीगढ़ के मेयर रह चुके सुभाष चावला को चंडीगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। अब इस साल नगर निगम चुनाव में पार्टी को जीत दर्ज कराने की पूरी जिम्मेदारी अब चावला पर होगी। पिछले छह महीने से पार्टी चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कोई नया चेहरा तलाश रही थी। पार्टी प्रभारी हरीश रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने चावला को अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
नगर निगम में कांग्रेस के सिर्फ पांच पार्षद
वर्तमान में चंडीगढ़ नगर निगम में कांग्रेस के सिर्फ पांच पार्षद हैं। ऐसे में अब चावला पर संगठन को मजबूत करने के अलावा पार्टी को नगर निगम चुनाव जीतने की जिम्मेदारी भी होगी और इन्हीं सब पहलुओं को देखते हुए पार्टी ने इन्हें चुना है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर चावला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरीश रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल सहित सभी नेताओं का आभार जताया है। बता दें कि चावला एक मंझे हुए नेता है।उन्हें चंडीगढ़ की राजनीति की अच्छी समझ है।वह विपक्ष को हर मुद्दे पर जवाब देने में माहिर हैं। चावला से पहले प्रदीप छाबड़ा पिछले पांच साल से अध्यक्ष पद की कुर्सी पर थे।

COMMENTS