वार्ड नं 94 में पार्षद, निगम व ठेकेदार की सहमति से बनी सड़क में घपलेबाजी की वजह से हो रहा दुबारा निर्माण,सच्चाई की हुई जीत : दमन कपूर लुधियाना : (
वार्ड नं 94 में पार्षद, निगम व ठेकेदार की सहमति से बनी सड़क में घपलेबाजी की वजह से हो रहा दुबारा निर्माण,सच्चाई की हुई जीत : दमन कपूर
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लुधियाना सलेम टाबरी मंडल के प्रधान व वार्ड न. 94 के भाजपा इंचार्ज दमन कपूर जी ने पिछले साल दिसंबर में सुनील नगर की सड़कों के निर्माण कार्य में हो रही धांदली चीफ़ सेक्रेटरी, पंजाब को लिखत में शिकायत करके पकड़वाई थी।
शिकायत होने पर जब चीफ़ सेक्रेटरी की तरफ से इंक्वाइरी की गयी तब एस.ई. तीर्थ बंसल, नगर निगम लुधियाना के अन्य अधिकारियों तथा वार्ड न. 94 के मौजूदा पार्षद गुरप्रीत गोपी ने सड़कों के ठीक होने का दावा किया और इसी के साथ जी.एन.ई कालेज की टेस्टिंग लेब द्वारा बनाई गयी झूठी सेम्पल टेस्ट रिपोर्ट भी पेश की।
जिक्रयोग है कि जो रिपोर्ट नगर निगम अधिकारियों द्वारा भेजी गई थी उस पर सैंपल भरने की तारीख 2 दिसंबर 2019 लिखी हुई थी जब कि सड़क तो बनी ही 7 दिसंबर 2019 को थी। इस बात का खुलासा जब दमन कपूर ने चीफ सेक्रेटरी के सामने किया तो वह दंग रह गए और पुनः सड़कों की जांच के लिए उन्होंने चंडीगढ़ से चीफ इंजीनियर अजय कंवर तथा उनकी टीम को भेजा। इस टीम के जांच करने पर पता चला कि सड़क निर्माण में बहुत ज़्यादा अनियमितता थी। दमन कपूर ने पंजाब सरकार के बड़े अधिकारियों से गुनाहगारों के खिलाफ़ कार्रवाई तथा पुनः सड़क निर्माण के लिये बार बार गुज़ारिश की पर लगभग सवा साल के संघर्ष के बाद निगम के तीन अफसरों के ख़िलाफ़ चार्जशीट हुई और आज सुनील नगर की सड़क को पुनःनिर्माण के लिए कारपोरेशन द्वारा तोड़ दिया गया है और लुधियाना शहर में चूँकि ऐसा पहली बार हुआ है तो दमन कपूर का कहना है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है भला ही देर से सही। उन्होंने कहा कि वे ये लड़ाई लगभग ढेड़ साल से लड़ रहे थे बहुत से राजनीतिक तथा ग़ैर राजनीतिक दबाव आये पर वे नहीं झुके।
दमन कपूर का कहना है कि और भी अनियमितताएं उनके ध्यान में हैं और अब वे वार्ड की बाकी सड़कों की भी जांच करवाएंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे कि इलाके के रुके हुए कार्य भी तेज़ी से हों।

COMMENTS