धोखाधडी : मयंक बांसल और राकेश बांसल पर मालिक से 30 लाख ठगने पर पर्चा दर्ज लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : सिटी पुलिस ने तिलकराज जैन की शिकायत पर
धोखाधडी : मयंक बांसल और राकेश बांसल पर मालिक से 30 लाख ठगने पर पर्चा दर्ज
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

सिटी पुलिस ने तिलकराज जैन की शिकायत पर मयंक बांसल और राकेश बांसल निवासी पुरानी दाना मंडी जगराओं बाप-बेटे पर 30 लाख की ठगी का पर्चा किया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि तिलकराज जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पुरानी दाना मंडी चायपत्ती का कारोबार है।आरोपी राकेश बांसल के पिता रविंदर बांसल के साथ उसके अच्छे सबंध होने के कारण उनके बेटे को काम पर रख लिया और अपनी दुकान के ऊपर रहने के लिए जगह तक दे दी और बुजुर्ग होने के कारण लगभग पूरा काम भी उसके ऊपर छोड़ दिया। आरोपी ने विश्वास इस कदर बना लिया कि वह उसे खाली चेक पर साइन करके भी देता।
इतना ही नहीं मोगा में मंडी में दुकान खरीद कर वहां भी चायपत्ती और करियाने का काम शुरू कर आरोपी बाप-बेटे को देखभाल को कहा। इसका फायदा उठा दोनों बाप-बेटे ने मिलकर ठगी शुरू कर दी, जब उन्हें हिसाब में गड़बड़ी की अशंका लगी तो वह मोगा वाली दुकान पर गया तो आरोपी के बेटे मयंक बांसल ने उसे उलझाने के लिए उलटा उस पर ही मोगा में पर्चा दर्ज करवा दिया।पुलिस ने जांच की तो पता चला आरोपी बाप ने विश्वास का फायदा उठा पीड़ित से लेनदेन को लेकर खाली चेकों पर साइन करवा लेता था, लेकिन आरोपी ने चेक साजिश के तहत पड़ोसी दुकानदार को करीब 7 लाख का चेक दे रखा था। वहीं, मोगा दुकान के लिए जगराओं वाली दुकान से माल भी मंगवा कर बेचता रहा, लेकिन कुछ माल का हिसाब-किताब नोट कर उन्हें दिखाता रहा और कुछ माल गोलमाल करता रहा।

COMMENTS