Homeनई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली में कौन आएगा-कौन नहीं, यह पुलिस तय करेगी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली में कौन आएगा-कौन नहीं, यह पुलिस तय करेगी

किसानों के ट्रैक्टर मार्च पर सुनवाई टली : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली में कौन आएगा-कौन नहीं, यह पुलिस तय करेगी, 20 जनवरी को फिर होगी सुनवाई नई दि

केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ का कोरोना टीकाकरण देश की बड़ी उपलब्धि : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਧਰਮਪਤਨੀ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਸੰਭਾਲੀ ਮਹਿਲਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ
कांग्रेस के मेयर और उन्हीं की पार्टी के विधायक सुरिंदर डाबर के हलके में अधूरे काम छोड़ भागे काॅन्ट्रेक्टर

किसानों के ट्रैक्टर मार्च पर सुनवाई टली : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली में कौन आएगा-कौन नहीं, यह पुलिस तय करेगी, 20 जनवरी को फिर होगी सुनवाई

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) : 

26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर मार्च निकालने की मांग के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बुधवार तक टल गई। लेकिन, कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में कौन आएगा-कौन नहीं, यह पुलिस तय करेगी, क्योंकि यह कानून-व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि इस मामले को डील करने के लिए आपके पास पूरी अथॉरिटी है। हम यह नहीं कह रहे कि आपको क्या करना चाहिए। हम 20 जनवरी को इस मामले की सुनवाई करेंगे।

दिल्ली पुलिस के तर्क क्या हैं?

कोई भी रैली या ऐसा विरोध जो गणतंत्र दिवस समारोह में खलल डालने की कोशिश करता है, वह देश को शर्मिंदा करने वाला होगा।
इससे दुनियाभर में देश की बदनामी होगी। कानून-व्यवस्था खराब होने की स्थिति बन सकती है।
अलग-अलग रिपोर्ट्स का हवाला देकर कहा गया है कि कई किसान गणतंत्र दिवस की परेड में खलल डालने के लिए लाल किले तक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

किसान नेताओं का क्या कहना है?

किसान नेताओं का कहना है कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर तिरंगे के साथ निकाला जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह में कोई रुकावट नहीं डाली जाएगी।

किसानों का आरोप- आंदोलन से जुड़े लोगों को टारगेट किया जा रहा

क्रांतिकारी किसान यूनियन के मुखिया दर्शन पाल ने कहा कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करना शुरू कर दिया है जो किसान आंदोलन का हिस्सा हैं या जिन्होंने इसका समर्थन किया है।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने किसान आंदोलन से जुड़े 50 से ज्यादा नेताओं और कारोबारियों को समन भेजा है। इनमें पटियाला में बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह हवारा के पिता गुरचरन सिंह और किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा भी शामिल हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0