Homeपंजाब

बुड्ढा दरिया के किनारे अवैध कब्जों पर चलने लगा नगर निगम का डंडा

बुड्ढा दरिया के किनारे अवैध कब्जों पर चलने लगा नगर निगम का डंडा

लुधियाना में बुड्ढा दरिया के किनारे अवैध कब्जों पर चलने लगा नगर निगम का डंडा, सैकड़ों की तादात में बनी हैं झुग्गियां लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

बड़े नशा तस्करों पर भी नकेलक से सरकार : सिमरजीत सिंह बैंस
बेकाबू कोरोना : न शव ढोने को एंबुलेंस, न चिताएं जलाने को जगह
प्राइवेट स्कूलों के विरोध में धरना

लुधियाना में बुड्ढा दरिया के किनारे अवैध कब्जों पर चलने लगा नगर निगम का डंडा, सैकड़ों की तादात में बनी हैं झुग्गियां

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

लगता है अब बुड्ढा दरिया के दिन फिरने वाले हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पंजाब सरकार ऐसा दबाव बनाया कि आखिर सरकार को बुड्ढा दरिया की सफाई का प्लान तैयार करना पड़ा। सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया और बाकायदा एनजीटी को दो साल में प्रोजेक्ट कंपलीट करने का भरोसा भी दिया है।
वहीं नगर निगम लुधियाना ने भी बुड्ढा दरिया के प्रोजेक्ट में आड़े आने वाली बाधाओं को दूर करना शुरू कर दिया। दरिया के प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी बाधा अवैध निर्माण हैं। निगम ने धीरे-धीरे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। वहीं कुछ कब्जाधारियों ने खुद भी कब्जे हटाने शुरू कर दिए। ताजपुर रोड पर दरिया के किनारे सैकड़ों की तादात में झुग्गियां बनी थीं और उन्होंने सीवरेज के पाइप सीधे दरिया में खोले थे। निगम की चेतावनी मिलते ही ज्यादातर लोग दरिया के किनारे से हट गए हैं। दरअसल दरिया के किनारे सीवरेज लाइनें बिछाई जानी हैं और उसके लिए किनारे खाली चाहिए।
एनजीटी के डंडे के बाद पंजाब सरकार ने जब बुड्ढा दरिया की डीपीआर तैयार की तो उससे दरिया की डिमिार्केशन करने का फैसला किया गया। डिमार्केशन से पता चला कि दरिया के किनारे कुल 965 कब्जे हैं। जिसमें से 415 अस्थाई कब्जे हैं और 550 स्थाई कब्जे हैं। नगर निगम ने अस्थाई कब्जों पर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके अलावा बीच-बीच में कुछ स्थाई कब्जों पर भी कार्रवाई कर ली है। नगर निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती ताजपुर रोड पर दरिया के किनारे से झुग्गियों को हटाने की थी। लेकिन निगम की चेतावनी के बाद ज्यादातर झुग्गी वालों ने कब्जे खाली कर लिए हैं। जबकि बाकी कब्जों पर कार्रवाई के लिए भी निगम ने तैयारियां कर ली हैं। एनजीटी की मानिटरिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस जसबीर सिंह निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल व डीसी वरिंदर शर्मा को कब्जे हटाने के आदेश दे चुके हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0