Homeपंजाब

किसानों ने पंडोरी में जियाे टावर की बिजली काटी

जिले में किसानों ने जियो का पहला टावर बंद किया, शामचौरासी में स्टोर बंद करवाया

किसानों ने पंडोरी में जियाे टावर की बिजली काटी

किसानो ने जियो टावर को किया बंद : किसानों ने पंडोरी में जियाे टावर की बिजली काटी चेतावनी-36 और टावर भी एक-एक कर बंद करेंगे जिले में किसानों ने जिय

बैंक के छह कर्मचारियों सहित 191 संक्रमित,पांच की मौत
पीएम की सुरक्षा में चूक का बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध :
कुत्ते को सैर करवा कर लौट रही महिला से छीनी सोने की चेन

किसानो ने जियो टावर को किया बंद : किसानों ने पंडोरी में जियाे टावर की बिजली काटी चेतावनी-36 और टावर भी एक-एक कर बंद करेंगे

जिले में किसानों ने जियो का पहला टावर बंद किया, शामचौरासी में स्टोर बंद करवाया

होशियारपुर : (पी9 ब्यूरो) :

मालवा के बाद अब दोआबा में जियो कंपनी को जिला होशियारपुर में किसानों ने पहला झटका देते हुए होशियारपुर-जालंधर रोड के पर गांव पंडोरी महितमा में चल रहे जियो के टावर को बंद कर दिया गया। जिले में यह किसानों की तरफ से यह पहला टावर है, जिसे बंद किया है। टावर को बंद करने के बाद किसानों ने मौके पर ही जियो कंपनी की एक सिम फोन में डालकर वहां पर इस कंपनी की रेंज चेक की और जब यह पक्का हो गया कि अब उस टावर से रेंज नहीं जा रही, तब ही किसान वहां से निकले। जाते-जाते किसान टावर के बाहर एक छोटा सा बोर्ड लगा गए जिस पर लिखा था कि, किसान-मजदूर एकता की तरफ से जियो का यह
टावर बंद किया गया है और जब तक तीनों काले कृषि कानून रद्द नहीं हो जाते, तब तक यह टावर बंद ही रहेगा। साथ ही लिखा है कि कोई भी व्यक्ति इसे न चलाए। आखिर में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल का नाम लिखकर इस काम की जिम्मेदारी इस किसान जत्थेबंदी की तरफ से ली गई है। यूनियन के ब्लाॅक प्रधान गुरविंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि हमारी जानकारी के मुताबिक इलाके में जियो के 36 और टावर चल रहे हैं और अब आने वाले दिनों में एक-एक कर सभी टावर बंद करवाए जाएंगे। इससे पहले किसानों ने सबसे पहले जियो के टावर की बिजली सप्लाई और फिर जनरेटर को बंद कर तारें निकाल दीं।

सप्लाई काटने और जियो की सिम पर रेंज चेक करने के बाद गए किसान

गांव पंडोरी में जियो कंपनी का टावर बंद करवाने के बाद सभी किसान कस्बा शामचौरासी पहुंचे और वहां पर चल रहा जियो कंपनी का स्टोर भी बंद करवा दिया गया। स्टोर को बंद करवाने के बाद किसानों ने यहां पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि जब तक सरकार तीनों कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक न तो टावर चलने देंगे और न ही स्टोर को खोलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को विफल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है, लेकिन इसमें कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। इस दौरान भूपिंदरपाल सिंह लाली, नंबरदार मनदीप धामी, सतिंदरबीर सारोवाद, सुरिदर धामिया कलां, अजीतपाल हुंदल, निर्मल सिंह, नसीब चंद, लखबीर वाहिद आदि मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0