Homeपंजाबकोरोनावायरस

योगराज सिंह का हिंदू महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक : आर डी पुरी

योगराज सिंह का हिंदू महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक : आर डी पुरी

योगराज सिंह का हिंदू महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक : आर डी पुरी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शिव सेना युवा मोर्चा की एक मीटिं

पंजाब में चार मंत्रियों व 21 विधायकों की अमरिंदर के खिलाफ बगावत
शख्स की हत्या करके शव बोरे में डालकर बुड्ढे नाले में फेंका
शिवसेना पंजाब ने शहीद पुलिस अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

योगराज सिंह का हिंदू महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक : आर डी पुरी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

शिव सेना युवा मोर्चा की एक मीटिंग को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और राष्ट्रीय चेयरमैन एस डी पुरी ने कहा कि बीते दिन योगराज ने जो हिंदू महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी की है उस से हिंदु धर्म मे भारी रोष है। पुरी ने कहा कि हम किसानों के आंदोलन के विरोध में नहीं हैं ना ही कंगना रनौत के हक में हैं उन्होंने कहा कि किसानों और सरकार के बीच में जो मतभेद हैं वो खत्म होने चाहिए। लेकिन किसान आंदोलन की आड़ में कुछ आंतकी सोच के लोग खालिस्तानी मूमेंट को तेज करने में लगे हुए हैं। पुरी ने कहा कि योगराज ने हिंदुओ के खिलाफ ऐसी अभद्र टिप्पणी करके अपनी गंदी सोच का परिणाम दिया है। उन्होंने कहा कि शिव सेना युवा मोर्चा जल्द ही योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाएगी। इस मौके पर महंत सुनील रावत, एस के मल्होत्रा, सोनू कुमार, रवि भंडारी, राकेश बब्बू, अरविंद सैनी, कुलदीप असवाल, आलोक अवस्थी, मोती लाल, भोला, रमाकांत, बलविंदर, हरि सिंह, गुरिंदर आदि शिव सैनिक शामिल थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0