Homeपंजाबकोरोनावायरस

‘खन्ना सोफा’ में आग लगने से दो मंजिला बिल्डिंग जलकर खाक

‘खन्ना सोफा’ में आग लगने से दो मंजिला बिल्डिंग जलकर खाक

'खन्ना सोफा' में आग लगने से दो मंजिला बिल्डिंग जलकर खाक, 40 से 45 सोफे और लाखों का माल जल कर ख़ाक, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू लुधि

24 घंटे में दूसरी बार शोपियां में एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया
जयपाल के शव की दोबारा पोस्टमार्टम की अपील रद्द, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे परिजन
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में श्री दरबार साहिब के लिए बस की रवाना : नितिन भंडारी

‘खन्ना सोफा’ में आग लगने से दो मंजिला बिल्डिंग जलकर खाक, 40 से 45 सोफे और लाखों का माल जल कर ख़ाक, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

हैबोवाल जोशी नगर इलाके में खन्ना सोफा की दुकान में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भड़क गई थी कि पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मगर सारा सामान जलकर खाक हो गया। फायर कर्मियों के मुताबिक रविवार को खन्ना सोफा के मालिक राजेश खन्ना किसी काम के सिलसिले में बाजार गए हुए थे। इस दौरान उनकी दो मंजिला बिल्डिंग में रखे सोफे की सामान को आग लग गई। लोग व परिजन दुकान की तरफ भागे उन्होंने पानी डालना शुरू किया। लेकिन आग की लपटें और बढ़ती गई।
इतने में फायर ब्रिगेड को काॅल की। जब तक फायर कर्मी पहुंचे, तब तक आग दूसरी मंजिल पर रखे सामान में पहुंच गई। इस तरह पूरी ईमारत जलकर खाक हो गई। परिजनों ने बताया कि दुकान में 40 से 45 सोफे और लाखों का सामान रखा हुआ था। कयास्क लगाए जा रहें है कि दुकान के पास बिजली की काफी तारें निकल रही है, हो सकता है कि स्पार्किंग से आग लगी हो, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1