HomeकोरोनावायरसTechnology

ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती को एनसीबी कोर्ट में पेश करेगा

ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती को एनसीबी कोर्ट में पेश करेगा

कॉमेडियन भारती सिंह की आज कोर्ट में पेशी : ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती को एनसीबी कोर्ट में पेश करेगा, 18 घंटे पूछताछ के बाद पति हर्ष लिंबा

बलिदान दिवस पर झांसी की रानी को किया नमन
केजरीवाल ने पंजाब ही नहीं बल्कि देश की राजनीति को भी नई दिशा दी है : कुलवंत सिद्धू
बारिश के बीच पीआरटीसी व पनबस के मुलाजिमों का चक्का जाम

कॉमेडियन भारती सिंह की आज कोर्ट में पेशी : ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती को एनसीबी कोर्ट में पेश करेगा, 18 घंटे पूछताछ के बाद पति हर्ष लिंबाचिया भी गिरफ्तार

मुंबई : (पी9 ब्यूरो) : 

ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उनका मेडिकल करवाया जाएगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी) ने शनिवार को भारती से साढ़े तीन घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। भारती की रात एनसीबी की वूमन सेल में गुजरी। शनिवार को एनसीबी की रेड में भारती के घर और ऑफिस से 86.5 ग्राम गांजा मिला था। उन्होंने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ गांजा लेने की बात कबूली थी।

भारती के पति भी गिरफ्तार

एनसीबी ने 18 घंटे पूछताछ के बाद हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी ने भारती और हर्ष को एक ड्रग पैडलर के सामने बैठाकर भी सवाल किए, जिसके बाद दोनों ने गांजा लेने की बात कबूली। ड्रग पैडलर ने शुक्रवार को पूछताछ में भारती और हर्ष का नाम लिया था। इसके बाद शनिवार को इनके अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा के घरों और ऑफिस में रेड की गई थी। भारती के घर के स्टाफ से भी पूछताछ की गई थी।

हो सकती है 6 महीने की जेल 

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि भारती सिंह के घर से बरामद गांजे की मात्रा कानून के तहत कम है। एक किलो तक गांजे को लो क्वांटिटी माना जाता है। ऐसे मामलों में 6 महीने तक की जेल या 10,000 रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

भारती सिंह कौन हैं ?

भारती सिंह स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वे द कपिल शर्मा शो में नजर आती हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शो शामिल हैं।

अर्जुन रामपाल समेत कई सेलेब्रिटीज से हो चुकी पूछताछ  

बॉलीवुड में ड्रग्स से जुड़े मामले में 20 नवंबर को अर्जुन रामपाल एनसीबी के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ हुई। अर्जुन से पहले उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दो दिन पूछताछ की गई थी। रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल की भी गिरफ्तारी हुई थी, वह 25 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में है। इनके अलावा एनसीबीने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे जमानत पर हैं। दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ हो चुकी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0