Homeपंजाबकोरोनावायरस

हेरोइन तस्कर सरपंच गुरदीप सिंह राणों की पायलट जिप्सी में सवार पुलिस मुलाजिम को किया बर्खास्त

हेरोइन तस्कर सरपंच गुरदीप सिंह राणों की पायलट जिप्सी में सवार पुलिस मुलाजिम को किया बर्खास्त

हेरोइन तस्कर सरपंच गुरदीप सिंह राणों की पायलट जिप्सी में सवार पुलिस मुलाजिम को किया बर्खास्त फतेहगढ़ साहिब : (पी9 ब्यूरो) : हेरोइन तस्कर पूर्व

9 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग
सिंगल टेंडर के जरिए 500 करोड़ के वर्कऑर्डर मामले में चार्जशीट 4 एसई को क्लीनचिट
पंजाब कांग्रेस में घमासान : सोनिया गांधी-सिद्धू की बैठक खत्म

हेरोइन तस्कर सरपंच गुरदीप सिंह राणों की पायलट जिप्सी में सवार पुलिस मुलाजिम को किया बर्खास्त

फतेहगढ़ साहिब : (पी9 ब्यूरो) :

हेरोइन तस्कर पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह राणों की वायरल वीडियो में कारों के काफिले के आगे जा रही पायलट कार में फतेहगढ़ साहिब का एक पुलिस कर्मी भी सवार था। इस पुलिस कर्मी की पहचान अमरिंदर सिंह के तौर पर हुई।

पंजाब में इन दिनों सुर्खियों में छाए हेरोइन तस्करी के हाई-प्रोफाइल केस के तार फतेहगढ़ साहिब जिले से भी जुड़े हुए हैं। मुख्यारोपित व पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह राणों की वायरल वीडियो में कारों के काफिले के आगे जा रही पायलट कार में फतेहगढ़ साहिब का एक पुलिस कर्मी भी सवार था। इस पुलिस कर्मी की पहचान अमरिंदर सिंह के तौर पर हुई। इसकी ड्यूटी फतेहगढ़ साहिब पुलिस लाइन में थी और यहां से गैर हाजिर रहकर अमरिंदर अकसर ही राणों के साथ रहता था।

एसटीएफ की टीम ने अमरिंदर को भी हिरासत में लेते हुए जांच को आगे बढ़ाया है। एसटीएफ की टीम अमरिंदर को लेकर वीरवार को फतेहगढ़ साहिब आई। बताया जाता है कि अमरिंदर से पायलट जिप्सी और इसमें सवार अन्य पुलिस कर्मी का पता लगाया जा रहा है। राणों और उसके साथियों के किस स्तर पर अफसरशाही में लिंक थे, उसका पता भी अमरिंदर से लगाया जा रहा है।

उधर, एसएसपी अमनीत कौंडल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अमरिंदर को बर्खास्त कर दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी (मुख्यालय) हरपाल सिंह ने बताया कि अमरिंदर ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा था। उसके तार हेरोइन तस्करी मामले में सामने आने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1