Homeपंजाबकोरोनावायरस

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रण इंदर सिंह ईडी समक्ष हुए पेश

13 नवंबर को समन भेजकर 19 नवंबर को पेश होने को कहा गया था

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रण इंदर सिंह ईडी समक्ष हुए पेश

आय से अधिक संपत्ति का मामला : कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रण इंदर सिंह ईडी समक्ष हुए पेश, 2015 में पिता-पुत्र पर दर्ज हुआ था केस 13 नवंबर को समन भ

लुधियाना के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर में पुलिस के साथ SDM ने जांचा रिकार्ड
जयपाल के शव की दोबारा पोस्टमार्टम की अपील रद्द, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे परिजन
श्री हरमंदिर साहिब दर्शनों के लिए बस कल होगी रवाना : टोनी बक्शी

आय से अधिक संपत्ति का मामला : कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रण इंदर सिंह ईडी समक्ष हुए पेश, 2015 में पिता-पुत्र पर दर्ज हुआ था केस

13 नवंबर को समन भेजकर 19 नवंबर को पेश होने को कहा गया था

जालंधर : (पी9 ब्यूरो) :

रण इंदर सिंह को तीसरी बार समन भेजे गए, तब वे ईडी के समक्ष पेश हुए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रण इंदर सिंह गुरुवार को जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पहुंच गए। इससे पहले रणइंदर दो बार विभिन्न कारणों के चलते ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रण इंदर सिंह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हो गए हैं। रणइंदर सिंह के साथ उनके वकील जिम्मी शेरगिल व तेजेंद्र बिट्टू भी आए। प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे होने के नाते उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से ईडी ऑफिस के आसपास सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है।
रण इंदर सिंह को गत 13 नवंबर को समन भेजे गए थे और 19 नवंबर को पेश होने को कहा गया था। इससे पहले भी उन्हें दो बार समन भेजे, लेकिन वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। आयकर विभाग ने 2015 में कैप्टन अमरिंदर सिंह और बेटे रण इंदर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज कराया था। ईडी ने पूछताछ के लिए रण इंदर को 6 नवंबर को बुलाया था, लेकिन तबीयत खराब होने की बात कहकर वे पेश नहीं हुए।
28 अक्टूबर को भी रण इंदर को समन जारी किया गया था। क्योंकि रण इंदर नेशनल राइफल एसोसिएशन के प्रधान हैं। उन्हें ओलंपिक को लेकर पार्लियामेंट्री पैनल की बैठक में शामिल होने जाना था। अगले साल होने वाले ओलंपिक गेम्स को लेकर यह बैठक अहम थी, इसलिए रण इंदर ईडी दफ्तर में पेश नहीं हुए।
गौरतलब है कि रण इंदर सिंह और उनके पिता कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ 2015 में आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लुधियाना में केस दर्ज किया था। इस केस की सुनवाई अभी चल रही है। इसी के चलते ईडी ने पहले आयकर विभाग से संबंधित दस्तावेजों की मांग की थी, लेकिन आयकर विभाग ने गोपनीयता के कानून को आधार बनाकर दस्तावेज उपलब्ध करवाने से मना कर दिया था।
मामले की जांच करते हुए ईडी ने साल 2015 में पहली बार रण इंदर सिंह को समन जारी किया था। उस समय रण इंदर ईडी के दफ्तर में पेश हुए थे, लेकिन उन्होंने केस से संबंधित पूरे दस्तावेज नहीं सौंपे थे। इसके बाद अब ईडी ने रण इंदर सिंह को समन जारी किया। बताया जा रहा है कि दुबई में प्रॉपर्टी और विदेशों में बैंक खातों से लेन-देन को आधार पर बनाकर ईडी ने मामले की पड़ताल शुरू की है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0