रिकाॅर्ड कायम : भविष्य बस्सी ने एशिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराया नाम लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शहर के 15 वर्षीय स्केटिंग खिलाड़ी भविष्
रिकाॅर्ड कायम : भविष्य बस्सी ने एशिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराया नाम
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

शहर के 15 वर्षीय स्केटिंग खिलाड़ी भविष्य बस्सी ने इनलाइन रोड स्प्रिंट में रिकाॅर्ड कायम किया है। 30 सितंबर को सराभा नगर स्थित लेयर वैली में भविष्य ने 1 मिनट 34 सेकेंड में इनलाइन रोड स्प्रिंट में 1 किलोमीटर की दूरी तय की।
जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड 1 मिनट 40 सेकेंड में पूरा करने वाले किसी खिलाड़ी के नाम था। रिकाॅर्ड कायम करने के लिए वीडियोग्राफी कर एशिया बुक ऑफ रिकार्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करने के लिए भेजा गया था और उसे स्वीकार कर लिया गया है।
स्केटिंग कोच नगिंदर सिंह नागी ने बताया कि जो वीडियो रिकाॅर्ड बनाने के लिए भेजी गई थी उसका सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। जिसे गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर की स्कूल प्रिंसिपल परविंदर कौर, कोच नगिंदर नागी ने भविष्य बस्सी को सौंपा।
भविष्य के पिता अमित बस्सी और मां मानसी बताते हैं कि उनका बेटा गुरु नानक पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। वे मोहाली में रहते थे, दो वर्ष पहले ही बेटे को स्केटिंग की प्रेक्टिस करवाने के इरादे से लुधियाना में शिफ्ट हुए हैं।
मोहाली में प्रेक्टिस के लिए रिंक छोटा था, इसीलिए लुधियाना आने की सोची। इसके लिए उन्होंने अपनी मार्केटिंग जॉब भी छोड़ दी थी। वह भविष्य स्केटिंग व साइक्लिंग खिलाड़ी हर्षवीर सिंह सेखों को अपना आदर्श मानता है।

COMMENTS