बाल दिवस : ऑब्जर्वर होम में चीफ ज्युडीशियल कम सचिव ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस और दिवाली, बाल दोषियों को अलग-अलग कानूनी अधिकारों के बारे में जागर
बाल दिवस : ऑब्जर्वर होम में चीफ ज्युडीशियल कम सचिव ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस और दिवाली, बाल दोषियों को अलग-अलग कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

जिला एवं सेशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की अगुवाई में ऑब्जर्वर होम में बाल दिवस और दिवाली मनाई गई। इस मौके पर चीफ ज्युडीशियल कम सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी प्रीति सुखीजा ने ऑब्जर्वर होम में बंद बाल दोषियों को अलग-अलग कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया।
बच्चों को बताया गया कि वह कानूनी सेवा अथॉरिटी एक्ट 1987 के तहत विरुद्ध चल रहे केसों में मुफ्त कानूनी सहायता लेने के हकदार है। सुखीजा ने बच्चों से उन्हें पेश आ रही समस्याएं सुनी और मौके पर निपटारा करने की कोशिश की।
मौके पर बच्चों को दिए जाने वाले खाने-पीने वाले पानी का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा स्वामी गंगानंद भूरीवाले बाल घर, गांव तलवंडी खुर्द, मुल्लांपुर में भी बाल दिवस मनाया गया और बच्चों को मिठाइयां बांटी।

COMMENTS