Homeपंजाबकोरोनावायरस

रामलला के घर दिवाली : अवधपुरी पहुंचे रघुराई

राम की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाया

रामलला के घर दिवाली : अवधपुरी पहुंचे रघुराई

रामलला के घर दिवाली : अवधपुरी पहुंचे रघुराई, योगी ने की अगवानी, राम की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाया अयोध्या : (पी9 ब्यूरो) : दीपावली पर अयोध्या

रेलवे ने बंद किए पंजाब-हिमाचल के 13 स्टेशन
भगवान वाल्मीकि जी के प्रगटोसव के उपलक्ष में निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का किया आयोजित : आशीष अरमान गौतम
केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ का कोरोना टीकाकरण देश की बड़ी उपलब्धि : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

रामलला के घर दिवाली : अवधपुरी पहुंचे रघुराई, योगी ने की अगवानी, राम की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाया

अयोध्या : (पी9 ब्यूरो) :

दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सजी है। आज पहली बार रामलला के मंदिर में 11 हजार दीप जलाए गए। CM योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा की। इसके बाद रामकथा पार्क में भगवान की अगवानी की। योगी और पटेल शाम को दीपोत्सव की शुरुआत की। दीपोत्सव के लिए सरयू के 24 घाटों को छह लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए।
अयोध्या में तीन दिन के दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। इस दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भगवान राम का मंदिर बनने के इंतजार में दुनियाभर में भक्तों की पीढ़ियां गुजर गईं। भक्तों का यह सपना पीएम मोदी की वजह से पूरा हुआ। आज पांच सदी का संकल्प पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

अपडेट्स :

सीएम और गवर्नर 3 बजे हेलीकॉप्टर से सरयू तट पर उतरे। यहां से जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का पूजन किया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने गवर्नर ने गवर्नर और सीएम का स्वागत किया।
उसके बाद सीएम और गवर्नर राम कथा पार्क पहुंचे। जहां हेलीकॉप्टर से पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण की अगवानी की।
राम सीता और लक्ष्मण के स्वागत में सरयू तट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
इसके बाद भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी मौजूद रहे।
सीएम और गवर्नर ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का स्वागत किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ सभी को साथ लेकर राम कथा मंच पर पहुंचे।
दीपोत्सव के दौरान पूरी अयोध्या राममय नजर आ रही है। प्रशासन ने शहर में रामकथा के प्रसंग उकेरे हैं, तो वहीं स्थानीय कलाकारों की मंडलियां रामायण के पात्रों का वेश धारण किए हुए है।
कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए अयोध्या को सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों के अयोध्या में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन

सरयू के तटों पर सजी दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है। अवध यूनिवर्सिटी के कला और फाइन आर्ट विभाग के स्टूडेंट्स ने दीपों के साथ राम कथा के प्रसंगों का दिखाया है।

घाट संख्या तीन पर वनवास से 14 साल बाद लौटे भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान को दीपों से तैयार किया गया है। घाट संख्या पांच पर पहाड़ लेकर उड़ते हनुमानजी की छवि दिखाई गई है। वहीं घाट संख्या 10 पर श्रीराम दरबार की पेंटिग बनाई गई है।

ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया

DIG दीपक कुमार के मुताबिक, ड्रोन कैमरे से पूरे अयोध्या की निगरानी की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। अयोध्या में ही 12 स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। एंबुलेंस और मरीज वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0