Homeपंजाबकोरोनावायरस

शराब तस्कर इनोवा गाड़ी समेत काबू

आरोपी से कुल 80 पेटियां शराब बरामद

शराब तस्कर इनोवा गाड़ी समेत काबू

शराब तस्कर : दूसरे राज्यों से शराब ला गांवों में सप्लाई करने वाला शराब तस्कर इनोवा गाड़ी समेत काबू आरोपी से कुल 80 पेटियां शराब बरामद लुधियाना

दशहरा महोत्सव का हेमराज अग्रवाल को दिया निमंत्रण : बाल किशन वर्मा
लोक इन्साफ पार्टी की तरफ से फ्री वोटर कार्ड कैम्प लगवाया : टोनी बक्शी
पंजाब टेन्ट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने डी सी को दिया मांग पत्र : अशोक शर्मा

शराब तस्कर : दूसरे राज्यों से शराब ला गांवों में सप्लाई करने वाला शराब तस्कर इनोवा गाड़ी समेत काबू

आरोपी से कुल 80 पेटियां शराब बरामद

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

थाना सदर पुलिस ने तस्कर को भारी मात्रा शराब की पेटियों के साथ पकड़ा है। आरोपी दूसरे राज्यों सस्ते भाव शराब लाकर अलग-अलग गांवों में सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह न्यू आत्म नगर जगराओं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से कुल 80 पेटियां शराब बरामद कर उसके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया है। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ तंग पुली गांव अखाड़ा गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह काफी समय से दूसरे राज्यों से शराब लाकर सप्लाई करने का धंधा कर रहा है। वह अपनी इनोवा गाड़ी में शराब लेकर गांव काऊंके कलां से गांव अखाड़ा में शराब सप्लाई करने आ रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर आरोपी को गाड़ी समेत पकड़ लिया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 50 पेटियां अंग्रेजी और 30 पेटियां देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0