Homeपंजाबकोरोनावायरस

पटाखे रहित क्लीन व ग्रीन दीपावली मनाए : अतुल कपूर

पर्यावरण को ध्यान में रख पूरी सूझ बुझ से मनाया जाए दीपावली त्योहार

पटाखे रहित क्लीन व ग्रीन दीपावली मनाए : अतुल कपूर

 पटाखे रहित क्लीन व ग्रीन दीपावली मनाए : अतुल कपूर  पर्यावरण को ध्यान में रख पूरी सूझ बुझ से मनाया जाए दीपावली त्योहार  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो)

श्री बालाजी मंदिर में विधिविधान के साथ मां भगवती के पवित्र नवरात्रे पर्व आरम्भ : अमन जैन
भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर इ – श्रमिक कैम्प का आयोजन किया : प्रदीप अग्रवाल
केजरीवाल का लुधियाणा में रोड शो:

 पटाखे रहित क्लीन व ग्रीन दीपावली मनाए : अतुल कपूर 

पर्यावरण को ध्यान में रख पूरी सूझ बुझ से मनाया जाए दीपावली त्योहार 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता अतुल कपूर ने शहरवासियों को रोशनी के त्योहार दीपावली की शुभकामनाएं दी। क्रोना वायरस आपदा के दौरान लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए इस वर्ष भारतीय संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार दीपावली पूरी सूझबुझ के साथ पर्यावरण सरक्षण के सभी नियमो को ध्यान में रखकर मनाने की सलाह दी है। 

अतुल कपूर ने कहा  किसी भी त्यौहार की गरिमा तब ही स्थापित होती है जब उस त्यौहार को मनाते हुए समाज के सभी वर्गों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। कई बार  त्यौहार मनाने की खुशी में मस्त कुछ लोग ऐसे काम कर बैठते है जो दूसरे लोगो के लिए परेशानी का कारण बनते है तथा पर्यावरण को भी नुक्सान पहुंचाते है। उन्होंने दीपावली के त्यौहार पर आपसी भाईचारा कायम करने की सलाह दी। पिछले कुछ सालो से लगातार बढ़ रहा प्रदूषण कर लेबल कंट्रोल करने के लिए सभी को एक मत से प्रयास करना चाहिए। 

पटाखे रहित क्लीन व ग्रीन दीपावली मनाने का दिया संदेश 

कपूर ने कहा पटाखे जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं कई तरह की बीमारियों को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने पटाखे रहित क्लीन व ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश दिया। अतुल कपूर ने कहा कि समाज को यह भी संदेश देना है कि हम अपने पैसे उन चीजों पर खर्च करे जिससे वातावरण को नुकसान ना पहुंचे। इसलिए हमें किताबों और पौधों पर निवेश करना है ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है।   

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1