HomeकोरोनावायरसTechnology

जाम से निपटने को निगम-ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

जाम से निपटने को निगम-ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

जाम से निपटने को निगम-ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, प्रमुख सड़कों पर दुकानों-शोरूम के बाहर सामान और रेहड़ी-फड़ी लगाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी लु

पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाईं का निधन
मंगलवार को होने वाली 32वी शोभायात्रा के गणमान्यों को दिए जा रहे निमंत्रण
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में 28वी मासिक बस यात्रा रवाना : नितिन भंडारी

जाम से निपटने को निगम-ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, प्रमुख सड़कों पर दुकानों-शोरूम के बाहर सामान और रेहड़ी-फड़ी लगाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

त्योहारी सीजन में सड़कों पर ट्रैफिक जाम खत्म करने के उद्देश्य से नगर निगम ने दुकानों-शोरूमों के बाहर, फुटपाथ, सड़क किनारे खाने-पीने के सामान बेचने वाले रेहड़ी-फड़ी और गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। बाकायदा निगम कमिश्नर ने सीपी काे पत्र जारी कर कहा कि पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे जो नियमों की पालन नहीं कर रहे। इसके तहत तहबाजारी ब्रांच ने बुधवार को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से शहर की प्रमुख सड़कों पर दुकानों, शोरूमों के बाहर अवैध तरीके से रखा सामान हटाने की चेतावनी दी है। वहीं, यह भी चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ऐसा किया तो पुलिस की तरफ से उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नियम तोड़े तो होगा सख्त एक्शन

पुलिस कमिश्नर को जारी लेटर में त्योहारी सीजन में भारी ट्रैफिक जाम लगने का जिक्र किया है कि शहर के कुछ इलाके ऐसे हैं जहां पर त्योहारी सीजन में भारी ट्रैफिक जाम लगता है।

इनमें माता रानी चौक से मीना बाजार, चावल बाजार, वेटगंज, पलाही बाजार, प्रताप बाजार से गिरजाघर चौक, चौड़ा बाजार, किताब बाजार और गुज्जरमल रोड, रेखी सिनेमा चौक से केसरगंज मंडी, ख्वाजा चौक से डिवीजन नंबर-3, घंटाघर चौक से लोकल अड्‌डा, बहादुरके रोड, नूरवाला रोेड, सब्जी मंडी, चांद सिनेमा से जालंधर बाईपास चौक, लोकल अड्डा से सीएमसी अस्पताल, सर्कुलर रोड, वाल्मीकि घाटी से श्मशानघाट और शाहपुर रोड के इलाके त्योहारी सीजन में काफी भीड़ रहती है। यहां पर खासकर रेहड़ी-फड़ी और आवाजाही बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए यहां पर रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाने और दुकानों के बाहर अवैध सामान रखने की मनाही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0