Homeकोरोनावायरसभारत

डीसी-सीपी समेत कई अफसरों ने शहीद हुए मुलाजिमों को श्रद्धांजलि दी

डीसी-सीपी समेत कई अफसरों ने शहीद हुए मुलाजिमों को श्रद्धांजलि दी

पुलिस स्मृति दिवस : डीसी-सीपी समेत कई अफसरों ने शहीद हुए मुलाजिमों को श्रद्धांजलि दी, शहीदों की दी कुर्बानी की वजह से ही हम शांति से जीवन जी पा रहे

गुरुपूर्णिमा पर विशाल लंगर लगा मनाया प्रधान हर्ष बाहरी का जन्मदिन : टोनी बक्शी
नए मुख्यमंत्री का ऐलान आज, रेस में सुनील जाखड़ सबसे आगे
लुधियाना में आज 80 जगहों पर लगेगी वैक्सीन की दोनों डोज

पुलिस स्मृति दिवस : डीसी-सीपी समेत कई अफसरों ने शहीद हुए मुलाजिमों को श्रद्धांजलि दी, शहीदों की दी कुर्बानी की वजह से ही हम शांति से जीवन जी पा रहे

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पुलिस लाइन लुधियाना में पुलिस यादगारी दिवस के उपलक्ष्य में शहीद मुलाजिमों को श्रद्धांजलि देने के लिए समारोह कराया गया। इस दौरान पहले सलामी परेड हुई। इस मौके पर शहीद हुए पुलिस अफसरों व मुलाजिमों के रिश्तेदारों भी समारोह में शामिल हुए। उन्हें सीपी-डीसी ने सम्मानित किया।
अफसरों ने शहीदों के परिवारों की हर समस्या पहल के आधार पर हल करने का आश्वासन दिलाया। इस दौरान अफसरों ने कहा कि हमारे जवान आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हुए हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें जीवन भर याद रखा जाएगा।
जबकि आज उन शहीदों की दी कुर्बानी की वजह से ही हम शांति से जीवन जी पा रहे हैं। यह हमारे के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर डीसी वरिंदर शर्मा ने कहा कि आज पंजाब पुलिस ने आतंकवाद पर अंकुश लगाकर एक मिसाल कायम की है। पुलिस प्रशासन हमेशा हर परिस्थिति में अपने मुलाजिमों के साथ खड़ा रहा है। समाज में व्याप्त सभी बुराइयों के खिलाफ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0