HomeकोरोनावायरसTechnology

सतलुज क्लब चुनाव : पहले दिन सिर्फ सात आवेदन

सोमवार को सतलुज क्लब के लिए नामांकन दाखिल करने आए आवेदक।

सतलुज क्लब चुनाव : पहले दिन सिर्फ सात आवेदन

सतलुज क्लब चुनाव : पहले दिन सिर्फ सात आवेदन, आज नामांकन करने का अंतिम दिन, लॉकडाउन के बाद मार्च में पोस्टपोंड कर दिए गए थे चुनाव लुधियाना : (पी9 ब

स्व. प्रधान अशोक जैन जी के पदचिन्हों का स्मरण करते हुए सनातन धर्म का करेंगे प्रचार : अमन जैन
पीएम की सुरक्षा में चूक का बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध :
भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट विक्रम सिद्धू बाला जी मंदिर हुए नतमस्तक : जतिन शर्मा

सतलुज क्लब चुनाव : पहले दिन सिर्फ सात आवेदन, आज नामांकन करने का अंतिम दिन, लॉकडाउन के बाद मार्च में पोस्टपोंड कर दिए गए थे चुनाव

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

सोमवार को सतलुज क्लब के लिए नामांकन दाखिल करने आए आवेदक।

सतलुज क्लब चुनाव के लिए सोमवार को 7 आवेदकों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान एडीसी अमरजीत सिंह बैंस और एसडीएम खन्ना संदीप सिंह की देखरेख में नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन केपीएस वालिया ने फाइनांस सेक्रेटरी, जतिंदर मरवाहा ने वाइस प्रेसिडेंट, गुरमीत सिंह ने जाॅइंट सेक्रेटरी, हरकेश मित्तल ने कल्चरल सेक्रेटरी, सुबोद बातिश और डाॅ अरुण धवन, बलविंदर भवरां ने एग्जीक्यूटिव मेंबर के पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने को मंगलवार आखिरी दिन है। जबकि बुधवार को नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को क्लब के चुनाव होंगे। बता दें कि कोरोना के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू को देखते हुए मार्च में क्लब के चुनाव पोस्टपोंड कर दिए थे।

चुनाव की अनाउंसमेंट के उपरांत सबसे अहम क्लब के जनरल सेक्रेटरी के पद पर दो दावेदार राकेश कपूर और संजीव ढांडा खड़े हुए। लेकिन इस पद पर राकेश कपूर ने चुनाव न लड़ने की बात करते हुए संजीव ढांडा को सपोर्ट करने की अनाउंसमेंट कर दी गई है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0