Homeकोरोनावायरसभारत

कांग्रेस नेता बलजीत सिंह के दिव्यांग भाई ने पैसे वापस मांगे तो चाकू मार नहर में फेंका

उधार दिए पैसे वापस लेने गए दिव्यांग चरनजीत को उसके ही दोस्त ने अपने दो साथियों समेत पहले बुरी तरह से पीटा

कांग्रेस नेता बलजीत सिंह के दिव्यांग भाई ने पैसे वापस मांगे तो चाकू मार नहर में फेंका

दिव्यांग का शव : कांग्रेस नेता बलजीत सिंह के दिव्यांग भाई ने पैसे वापस मांगे तो चाकू मार नहर में फेंका, 4 गिरफ्तार, अब तक नहीं मिला दिव्यांग का शव

सुखबीर बादल ने उद्योगपति गुरमीत कुलार को बनाया औद्योगिक सलाहकार
पंजाब के लोग इस बार अकालियों-कांग्रेस से पंजाब की लूट का हिसाब लेंगे : कुलवंत सिद्धू
आईसीआईसीआई बैंक के बाहर लूट : बदमाशों ने सिक्यूरिटी गार्ड को मारी गोली

दिव्यांग का शव : कांग्रेस नेता बलजीत सिंह के दिव्यांग भाई ने पैसे वापस मांगे तो चाकू मार नहर में फेंका, 4 गिरफ्तार, अब तक नहीं मिला दिव्यांग का शव

उधार दिए पैसे वापस लेने गए दिव्यांग चरनजीत को उसके ही दोस्त ने अपने दो साथियों समेत पहले बुरी तरह से पीटा

वारदात का पता चलने के बाद 7 गोताखोर लगाए लेकिन चरनजीत का सुराग नहीं मिल सका

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

चरणजीत सिंह (फाइल फोटो) 

लोहारा इलाके में एक महीना पहले उधार दिए पैसे वापस लेने गए दिव्यांग चरनजीत को उसके ही दोस्त ने अपने दो साथियों समेत पहले बुरी तरह से पीटा। फिर ऑटो से अगवा करके साथ ले गए। रास्ते में उस पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। फिर खून से लथपथ अवस्था में नहर में फेंककर फरार हो गए। लेकिन अभी तक जख्मी का कोई सुराग नहीं लग सका है। दिव्यांग ज्ञान चंद नगर का रहने वाला चरनजीत सिंह (45) है। उसका भाई बलजीत सिंह जिला कांग्रेस पार्टी के उप प्रधान है।
थाना डाबा की पुलिस ने गुरु नानक नगर के बलजीत सिंह की शिकायत पर बसंत नगर के वीरम सिंह, उसके भाई गुरदित सिंह, दपिंदर सिंह और ऑटो चालक सिमरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई मीत राम ने बताया कि शिकायतकर्ता बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भाई चरनजीत ने अपने दोस्त विरम सिंह को 20 सितंबर को 20 हजार रुपए उधार लिए थे। वह वापस करने में टाल मटोल कर रहा था। इसके चलते चरनजीत 2 अक्टूबर को अपने दोस्त नरिंदर के साथ विरम के घर गया।

विरम ने पैसे लेने घर आने की बात पर झगड़ना शुरू कर दिया। नरिंदर ने दोस्तों के बीच झगड़े की बात सोच चला आया। जब चरनजीत घर नहीं आया तो नरिंदर ने विरम के साथ झगड़े की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कबूला कि मारपीट कर ऑटो चालक को उसे कहीं रास्ते में उतारने की बात कही। लेकिन पीछे से दोबारा गए और चाकू से जख्मी कर नहर में फेंक दिया। वहीं, रविवार को वारदात का पता चलने के बाद 7 गोताखोर लगाए लेकिन चरनजीत का सुराग नहीं मिल सका है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0