Homeकोरोनावायरसभारत

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का लुधियाना में घेराव करने पहुंचे किसान

एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को भाजपा में शामिल करवाने लुधियाना आए प्रदेश प्रधान

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का लुधियाना में घेराव करने पहुंचे किसान

कृषि कानूनों का विरोध : पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का लुधियाना में घेराव करने पहुंचे किसान, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका एडवोकेट बिक्रम सिं

कैप्टन का फार्म हाउस घेरने जा रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर गिरफ्तार
हाट मिक्स प्लांट कांट्रैक्टरों का एलान, नहीं करेंगे निगम का काम
देश के ई कॉमर्स व्यापार को बुराइयों से मुक्त करने हेतु कैट का ई कॉमर्स शुद्धिकरण सप्ताह अभियान कल से शुरू : हरकेश मित्तल

कृषि कानूनों का विरोध : पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का लुधियाना में घेराव करने पहुंचे किसान, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका

एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को भाजपा में शामिल करवाने लुधियाना आए प्रदेश प्रधान

पुलिस ने भाई बाला चौक पर बैरिकेड्स लगाकर किसानों को रोका तो वहीं पर धरना जमाकर लगाने लगे नारे

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लुधियाना के भाई बाला चौक पर बैरिकेड्स लगाकर किसानों को रोके हुए पुलिस बल। किसान यहां भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने होटल से पहले ही रोक लिया।

कृषि कानूनों को लेकर गुस्साए किसान संगठनों द्वारा भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का लुधियाना में घेराव करने के लिए पहुंच गए। अभी बीते दिनों होशियारपुर में हुए हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ की लुधियाना में फिर से किसान अश्वनी शर्मा का घेराव करने के लिए पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने बैरिकेड्स लगा किसानों को शर्मा के कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोक लिया। इसके बाद किसान प्रधानमंत्री मोदी और अश्वनी शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने पंजाब में ईमानदार, मेहनती और साफ छवि के सिख चेहरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर अभियान भी छेड़ दिया है। इसी के चलते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को वह लुधियाना के होटल महाराजा रिजेंसी में पहुंचे थे। पता चला है कि भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा मशहूर एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को भाजपा में शामिल करवाने के लिए लुधियाना आए हैं।
किसानों को भाजपा नेताओं के आने की भनक लगी तो वो तुरंत होटल के बाहर जमा होने लगे। हालांकि पुलिस ने भाई बाला चौक पर बैरिकेड्स लगाकर किसानों को आयोजनस्थल से कुछ दूरी पर रोक लिया। इसके बाद किसान संगठनों के सदस्य वहीं पर धरना जमाकर बैठ गए और इन्होंने केंद्र सरकार के साथ-साथ तमाम भाजपा नेताओं के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। घंटों से प्रदर्शन इसी तरह जारी है। न किसान उल्टे हट रहे और न पुलिस उन्हें आगे बढ़ने दे रही।

कांग्रेस नेतृत्व और सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू पर साधा शर्मा ने निशाना

उधर, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस सहित लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू को आड़े हाथों लिया। शर्मा ने कहा कांग्रेस दोहरे चरित्र में जी रही है। एक तरफ लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू मेरे पर किए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहते हैं कि किसानों पर मामला दर्ज करने की बजाय उन पर कर दिया जाए। दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता राजा वडिंग के घेराव करने मात्र पर ही किसानों पर पर्चा दर्ज कर दिया जाता है। बिट्टू को चेतावनी देते हुए शर्मा ने कहा कि वह खुद चलकर लुधियाना आए हैं। अगर बिट्टू में दम है तो वह बताएं कि उन्हें कहां पहुंचना है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0