HomeकोरोनावायरसTechnology

मुथूट फाइनांस कंपनी के दुगरी दफ्तर में घुसे 6 हथियारबंद लुटेरों ने चलाई 10 गोलियां

लुधियाना महानगर के पॉश इलाके दुगरी रोड स्थित मुथूट फाइनांस कंपनी के ऑफिस में सुबह करीब 11 बजे की घटना

मुथूट फाइनांस कंपनी के दुगरी दफ्तर में घुसे 6 हथियारबंद लुटेरों ने चलाई 10 गोलियां

लुधियाना में ऐसे हुई डकैती की कोशिश नाकाम : मुथूट फाइनांस कंपनी के दुगरी दफ्तर में घुसे 6 हथियारबंद लुटेरों ने चलाई 10 गोलियां, लोगों ने हिम्मत दिखा

बड़े नशा तस्करों पर भी नकेलक से सरकार : सिमरजीत सिंह बैंस
पटाखे रहित क्लीन व ग्रीन दीपावली मनाए : अतुल कपूर
बेखौफ लुटेरों ने एसीपी वडेरा की पत्नी के पंप पर 7 फायर कर 40 हजार लुटे

लुधियाना में ऐसे हुई डकैती की कोशिश नाकाम : मुथूट फाइनांस कंपनी के दुगरी दफ्तर में घुसे 6 हथियारबंद लुटेरों ने चलाई 10 गोलियां, लोगों ने हिम्मत दिखा 3 को पकड़कर पीटा, 3 भागने में हुए कामयाब 

लुधियाना महानगर के पॉश इलाके दुगरी रोड स्थित मुथूट फाइनांस कंपनी के ऑफिस में सुबह करीब 11 बजे की घटना

पहले लोग सहम गए और बदमाशों ने 30 किलो के करीब सोना बैगों में भर लिया, फिर डटकर मुकाबला करने पर भागे लुटेरे 

फायरिंग में तीन लोग घायल हुए, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्टाफ के लोगों से भी पूछताछ कर रही है

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लुधियाना के दुगरी रोड स्थित मुथूट फाइनांस कंपनी के दफ्तर में लूट की कोशिश के बाद मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस।

लुधियाना में सुबह मुथूट फाइनांस के दफ्तर में डकैती की कोशिश का मामला सामने आया है। बतया जाता है कि हथियारबंद छह बदमाश दफ्तर में घुस गए। इन्होंने करीब 10 गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की और स्टाफ के साथ-साथ वहां काम से आए लोगों को बंधक बना दिया। इसी दौरान लोगों ने हिम्मत दिखाई और तीन बदमाशों को पकड़ लिया। लोगों ने बदमाशों को खूब धोया, वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बहरहाल बदमााशों से पूछताछ का क्रम जारी है। हालांकि इस दौरान कई लोग जख्मी भी हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दुगरी रोड स्थित मुथूट फाइनांस कंपनी के ऑफिस में सुबह कर्मचारी दफ्तर पहुंचे ही थे। कुछ ग्राहक भी दफ्तर में आ चुके थे। करीब 11 बजे अचानक छह हथियारबंद लोग दफ्तर में घुस गए। पहले तो लोग कुछ समझे नहीं। कर्मचारियों और लोगों ने जब विरोध शुरू किया तो उन्होंने हथियार लहराने शुरू कर दिए। बदमाशों द्वारा हथियार लहराने के बाद एक बार तो स्टाफ और बाकी लोग सहम गए, जो जहां पर था वहीं पर ठहर गया। इसके बाद बदमाशों ने इत्मिनान से पैसे एवं गहने बैग में भरने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है उन्होंने बैग में लगभग तीस किलो सोना भर दिया। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों व लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए तीन बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। फिर भी लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और तीन बदमाशों को दबोच लिया। साथियों को गिरफ्त में देख उनके तीन अन्य साथी बिना बैग के मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस स्टाफ के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही मुथूट फाइनांस और आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। वहीं, पकड़े गए तीन बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन बदमाशों के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बदमाशों के साथ मुकाबले में घायल हुआ युवक।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0