HomeकोरोनावायरसTechnology

इंतकाल फीस दुगनी करना जनता पर अतिरिक्त बोझ : अतुल कपूर

कोविड के चलते लोग पहले ही आर्थिक मंदी से जूझ रहे

इंतकाल फीस दुगनी करना जनता पर अतिरिक्त बोझ : अतुल कपूर

इंतकाल फीस दुगनी करना जनता पर अतिरिक्त बोझ : अतुल कपूर  कोविड के चलते लोग पहले ही आर्थिक मंदी से जूझ रहे  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  ब्र

एडवोकेट विक्रम सिद्धू को मिला आम जनता के साथ उद्योगपतियों और व्यापारियों का भरपूर समर्थन : हरकेश मित्तल
किसानों के मुद्दे पर पंजाब भाजपा में बढ़ी तकरार
दिल्ली से एक्सपर्ट, लुधियाना में हवाला डीलर काबू, 4 महीने में 50 करोड़ ठगे

इंतकाल फीस दुगनी करना जनता पर अतिरिक्त बोझ : अतुल कपूर 

कोविड के चलते लोग पहले ही आर्थिक मंदी से जूझ रहे 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

ब्रदर सेवा दल के राष्ट्री प्रधान श्री अतुल कपूर ने सरकार के इंतकाल फीस दो गुनी करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने पंजाब सरकार मांग की है कि इस बड़ाई हुई फीस को तुरंत वापिस ले ता जो किसानो तथा आम जनता जो पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रही है उन पर ओर अधिक बोझ ना डाला जाये। 

एक अनुमान के अनुसार पंजाब में बड़ी गिनती में हर महीने तक़रीबन 70 हजार इंतकाल दर्ज होते है इस के इलावा विरासत के इंतकाल भी बड़ी गिनती में दर्ज किये जाते है ओर प्रॉपटी बदलने के केस भी बड़ी गिनती में होते है। ऐसे में सरकार द्वारा फीस दो गुनी करना आम जनता को मारने से कम नहीं। 

श्री अतुल कपूर ने कहा कि पंजाब सरकार ने करोना महामारी ओर तालाबंदी की आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगो पे तक़रीबन 25 करोड़ का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। जो असहनीय है। सरकार अपने इस फैसले को तुरंत वापिस ले। 

सरकार द्वारा लिया गया ये फैसला किसानो तथा आम जनता को जीते जी मरने वाला है किसी कीमत पर बर्दाश नहीं किया जायेगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस गलत फैसले को तुरंत वापिस ना लिया गया तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किये जायेगे उसकी सरकार खुद जिम्मेदार होगी।  

इंतकाल फीस बढ़ाने का सबसे ज्यादा असर किसानो पर पड़ेगा क्युकि सबसे ज्यादा इंतकाल किसानो को ही करवाना पड़ता है। जबकि लोग कोरोना महामारी ओर लोक डाउन के चलते राहत की मांग कर रहे है, पर सरकार उन पर इंतकाल फीस दो गुनी कर अतिरिक्त बोझ डाल रही है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0