किसानों की मांग : किसानों ने दिल्ली में बातचीत विफल होने के बाद धरना 17 अक्टूबर तक बढ़ाया, रेलवे ने जनशताब्दी ट्रेन रद्द की पंजाब के लालडृू में चं
किसानों की मांग : किसानों ने दिल्ली में बातचीत विफल होने के बाद धरना 17 अक्टूबर तक बढ़ाया, रेलवे ने जनशताब्दी ट्रेन रद्द की
पंजाब के लालडृू में चंडीगढ़-नई दिल्ली रेल ट्रैक पर किसान बैठे हुए है
दिल्ली में किसानों व सरकार के बीच बातचीत विफल हाेने पर किसानों ने आंदोलन 17 तारीख तक बढ़ाया
चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

लॉकडाउन के बाद करीब साढ़े 6 महीने बाद ट्रैक लौट रही नई दिल्ली-चंडीगढ़-कालका शताब्दी एक्सप्रेस दोबारा शुरू होने के पहले दिन ही ट्रैक पर किसान आंदोलन के चलते रद्द कर दी गई है। अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि रेलवे बोर्ड की तरफ से कालका से दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी को आज रद्द कर दिया गया है।
उत्तर रेलवे ने यह फैसला बुधवार को किसानों और सरकार के बीच वार्ता विफल होने के बाद किसानों के रेल ट्रैक पर आंदोलन जारी रहने के चलते लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले पैसेंजर्स का बुकिंग रिफंड सीधे उनके एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हालांकि पैसेंजर चाहें तो टिकट का रिफंड काउंटर से भी ले सकते हैं।किसान आंदोलन के चलते कई ट्रेनों के बदले रूट :
ऊना- चंडीगढ़ -दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अंबाला से ही चलेगी और वापसी में भी अंबाला तक ही आयेगी। आंदोलन के चलते जनशताब्दी एक्सप्रेस 9 अक्टूबर से अंबाला-नई दिल्ली के बीच चल रही है। इसके अलावा अमृतसर -चंडीगढ़ – बांद्रा एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। वीरवार (यानी आज) को यह ट्रेन अमृतसर की बजाय अंबाला से बांद्रा के बीच में चलेगी।
इससे पहले अंबाला मंडल के रेल अधिकारियों ने सात अक्टूबर को यह घोषणा कर दी थी कि ट्रेन का संचालन अंबाला से ही होगा। इस ट्रेन के रूट में अंबाला-चंडीगढ़-अमृतसर को रद्द कर दिया गया है। अंबाला डिवीजन के प्रवक्ता सिमरन वालिया ने बताया कि ट्रेनों के रूट में यह बदलाव किसान आंदोलन को देखते हुए लिया गया है, जब तक हालात सामान्य नहीं होते हैं, तब पंजाब से आने -जाने वाली ट्रेनों का संचालन अंबाला रेलवे स्टेशन से ही होगा।

COMMENTS