HomeHeath

9 दिनों में 175 मौतें, इनमें से 45 साल से कम के 17

9 दिनों में 175 मौतें, इनमें से 45 साल से कम के 17

मेडिकल हब होने के कारण जिले में अन्य जिलों-राज्यों के भी मरीज भारी गिनती में एडमिट होने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को डीएमसी के बाहर ऐसा ही नजा

सिद्धू ने लुधियाना में वर्करों के साथ की बैठक :
पूर्व डीजीपी सैनी के घर विजिलेंस की रेड :
लुधियाना रैली में गरजे सीएम चन्नी
मेडिकल हब होने के कारण जिले में अन्य जिलों-राज्यों के भी मरीज भारी गिनती में एडमिट होने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को डीएमसी के बाहर ऐसा ही नजारा रहा, जहां पर संगरूर, मानसा और अन्य जिलों से कोविड के मरीज और अन्य बीमारियों के गंभीर मरीज एडमिट होने के लिए पहुंचे।

पहली बार 1880 संक्रमित : 9 दिनों में 175 मौतें, इनमें से 45 साल से कम के 17, 30 से कम के 6 मरीज, 7977 ने कोरोना को मात भी दी

कृषि विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर समेत 32 मौतें

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

जिले में पहली बार एक ही दिन में 1880 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें जिले के 1729 संक्रमित हैं। मई में ही अब तक कुल 13537 संक्रमित हैं। वहीं, लगातार तीसरे दिन जिले में 30 से ज्यादा मौतें हुईं। यानी महज 3 दिनों में जिले में कुल 95 मौतें हो चुकी हैं। दूसरी लहर कितनी ज्यादा जानलेवा है, इसका अंदाजा इससे लगा लें कि मई में 175 मरीजों की मौत हुई, इनमें से 60.6% (106) मौतें पुरुषों की हुई हैं। जबकि 69 महिलाओं की मौत हुई है। इसमें भी 45 से कम के 17 मरीज हैं। 30 से भी कम के 6 मरीज हैं।
रविवार को हुई मौतों में 28, 29 और 25 साल के दो युवकों और एक महिला शामिल हैं, जो अब तक कि सबसे ज्यादा है। यही नहीं एक युवक तो शनिवार को ही एडमिट हुआ था जिसे कोविड-19 के अलावा किसी तरह की बीमारी नहीं थी। वहीं, 7977 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। खेतीबाड़ी विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए डॉ. रणजीत सिंह का कोरोना के चलते निधन हो गया। परिवार ने बताया कि करीब 2 माह से ज्यादा समय से बीमार थे और फेफड़े डैमेज हो चुके थे। इलाज पर करीब 30 लाख खर्च कर चुका था, लेकिन सेहत में सुधार नहीं हो पाया और उनकी मौत हो गई।

पॉजिटिव ने मृत बच्चे को दिया था जन्म, अब महिला की मौत

कैलाश नगर की 29 वर्षीय महिला की भी मौत हुई। महिला ने 5 दिन पहले ही मृत बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद शनिवार देर महिला की भी मौत हो गई। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। एक्टिव केसों में 8978 होम आइसोलेशन में हैं। 1322 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कुल 54 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

11 मृतक डायबिटिक, 6 को नहीं थी गंभीर बीमारी

11 मृतक डायबिटिक थे। वहीं, 6 मरीज ऐसे थे, जिन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। मृतक हैबोवाल कलां, हुसैनपुरा, करनैल सिंह नगर, मॉडल टाउन, शिमलापुरी, कैलाश नगर, मिलरगंज, दरेसी रोड, दंडी स्वामी रोड, प्रेम नगर, गुरु गोबिंद सिंह नगर, सुंदर नगर, न्यू शिवाजी नगर, सिविल लाइंस, मायापुरी, समराला, जगराओं, अग्र नगर के थे। 12038 एक्टिव केस हैं और 1559 मरीजों की मौत हो चुकी है।
1028 स्वस्थ हुए : मई के 9 दिनों में संक्रमण दर सबसे ज्यादा तो रही है, लेकिन हजारों की संख्या में मरीजों ने कोविड को हराया भी है। मई में जिले के 7977 मरीज कोरोना को हराने में सफल हुए। जिले में एक्टिव केसों में से 74 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जो स्वस्थ होकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लौट रहे हैं। रविवार को भी 1028 मरीज डिस्चार्ज हुए।
7 गर्भवती संक्रमित : रविवार को जिले के 1729 संक्रमितों में से पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 73 संक्रमित रहे। वहीं, 7 गर्भवतियां भी पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके अलावा 1 सेहत कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रविवार को 6933 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें से 45 से ऊपर के 4089 लाभार्थी दूसरी डोज के रहे। जबकि 45 से ऊपर के 2058 लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई। जिले में अब तक 592659 डोज लग चुकी है।

कोरोना से छोटे भाई की मौत, सदमे में 2 घंटे बाद बड़े भाई ने भी तोड़ा दम

खन्ना| गांव मांहपुर में कोरोना पीड़ित ज्ञान सिंह (54) की मौत हो गई। खबर मिली तो सदमे में 2 घंटे बाद बड़े भाई दीदार सिंह (64) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार ने बताया कि ज्ञान दोराहा की फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिन पहले फैक्ट्री में कैंप लगा था, जहां उसने वैक्सीन लगवाई थी। कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे परिजनों ने सिविल अस्पताल मलेरकोटला दाखिल करवाया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0