जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से 42वी मासिक बस यात्रा माँ के दर्शनों के लिए रवाना : हर्ष बाहरी/टोनी बक्शी लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से 42वी मासिक बस यात्रा माँ के दर्शनों के लिए रवाना : हर्ष बाहरी/टोनी बक्शी
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी तथा नौजवान सभा सोसाइटी की तरफ से हर महीने बस यात्रा माँ चिंतपूर्णी तथा अलग अलग धार्मिक स्थलों पर पिछले काफी समय से भगतो को दर्शनों हेतु लेकर जाते आ रहे रहे है। यह जानकारी प्रधान हर्ष बाहरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दी कि संस्था के वाईस प्रधान टोनी बक्शी तथा उनकी पत्नी रजनी बक्शी की अगुवाई में हर महीने बस भगतो को धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए भेजी जाती है। रजनी बक्शी लम्बे अरसे से संगतो को माँ के दर्शनों के लिए हर महीने बस लेकर भगतो को माता रानी के दर्शन करवाकर भगतो को निहाल करती आ रही है। इस बार 42वी मासिक बस यात्रा माँ छिन्मस्तिका के दर्शनों के लिए रवाना की गई। नारियल की रस्म विधि पूर्वक पूजा कर हरी झंडी दिखा बस को रवाना किया।
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी एवं नौजवान सभा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी ने कहा कि जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी तथा नौजवान सभा सोसाइटी द्वारा भगतो के लिए खाने पीने का ख़ास प्रबंध संस्था द्वारा किया जाता है। टोनी बक्शी ने बताया कि यात्रा के सारे रस्ते भगतो को रजनी बक्शी प्रधान महिला मण्डली, जिया बक्शी, हरगुन बक्शी, रजनी प्रणामी ने माँ की सुन्दर भेटो का गुणगान कर सभी यात्रियों को निहाल किया। इस अवसर पर टोनी बक्शी, हर्ष बाहरी, बॉबी सहगल, अजय धोनी, विजय मेहता, मोहित, रवि, अश्वनी गर्ग, राकेश कुमार, अमित मेहता, राजेश शर्मा, राजन भाटिया, तजिंदर सिंह, राकेश कुमार वर्मा, विजय मेहता, रजनी बक्शी, जिया बक्शी, हरगुन बक्शी, हिमा, अंजलि, मीनू शर्मा, मीनू धीर, राज रानी, वनीता, मुन्ना, पूजा, ज्योति हांडा, माणिक हांडा, करिश्मा शर्मा आदि विशेष रूप से यात्रा में मौजूद रहे।

COMMENTS