40वी मासिक बस यात्रा माँ के दर्शनों के लिए रवाना : हर्ष बाहरी/टोनी बक्शी लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी
40वी मासिक बस यात्रा माँ के दर्शनों के लिए रवाना : हर्ष बाहरी/टोनी बक्शी
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :


जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी तथा नौजवान सभा सोसाइटी की तरफ से मासिक बस यात्रा माँ चिंतपूर्णी तथा अलग अलग धार्मिक स्थलों पर पिछले काफी समय से भगतो को दर्शनों हेतु लेकर जाते आ रहे रहे है। यह जानकारी प्रधान हर्ष बाहरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दी। संस्था के वाईस प्रधान टोनी बक्शी तथा उनकी पत्नी रजनी बक्शी की अगुवाई में हर महीने बस को भगतो को धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए भेजा जाता है। रजनी बक्शी पिछले लम्बे समय से संगतो को माँ के दर्शनों के लिए हर महीने बस लेकर भगतो को माता रानी के दर्शन करवाकर भगतो को निहाल करती आ रही है। इस बार 40वी मासिक बस यात्रा माँ के दर्शनों के लिए रवाना की गई। नारियल रस्म उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब श्री प्रवीण बांसल ने विधि पूर्वक पूजा कर बस को रवाना किया।
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी एवं नौजवान सभा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी ने कहा कि जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी तथा नौजवान सभा सोसाइटी द्वारा भगतो के लिए खाने पीने का ख़ास प्रबंध संस्था द्वारा किया जाता है। टोनी बक्शी ने बताया कि यात्रा के सारे रस्ते भगतो को रजनी बक्शी तथा महिला मण्डली जिया बक्शी, हरगुन बक्शी, हिमा मीनू, राज रानी द्वारा माँ की सुन्दर भेटो का श्रवण कराते हुए भगतो को निहाल किया गया । इस अवसर पर टोनी बक्शी, हर्ष बाहरी, मंडल प्रधान गौरव अरोड़ा, अजय धोनी,हरकेश मित्तल, बॉबी सहगल,अमित मेहता, राजेश शर्मा, अश्वनी गर्ग, राजन भाटिया, तजिंदर सिंह, राकेश कुमार आदि विशेष रूप से हाजिर रहे।

COMMENTS